{"_id":"666e4ba3f4a6a8001d0c43fa","slug":"kalki-2898-ad-second-trailer-starring-prabhas-deepika-padukone-may-be-released-on-this-day-as-per-reports-2024-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी के दूसरे ट्रेलर का कर रहे इंतजार? फिल्म को लेकर सामने आई यह बड़ी जानकारी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी के दूसरे ट्रेलर का कर रहे इंतजार? फिल्म को लेकर सामने आई यह बड़ी जानकारी
फिल्म कल्कि 2898 ए़डी का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। इस फिल्म को रिलीज होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा है। इसी वजह से निर्माता फिल्म का जोर शोर से प्रचार करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर लोगों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है।
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए लुभावने दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अब इस फिल्म को लेकर एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल्कि 2898 एडी के निर्माता, दर्शकों को एक और बड़ा तोहफा देने की तैयारी में हैं।
3 of 5
'कल्कि 2898 एडी'
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, निर्माता लोगों के उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म का एक और ट्रेलर जारी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 23 जून को फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
कल्कि 2898 एडी नाग अश्विन की महत्वाकांक्षी फिल्म है। इसे हिट बनाने के लिए वह कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। फिल्म सलार के बाद प्रभास इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग लेगी।
फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पटानी, राजेंद्र प्रसाद, ब्रह्मानंदम, पसुपति जैसे प्रभावशाली कलाकार हैं। इसका निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले हुआ है। कल्कि 2898 एडी में संतोष नारायणन की ओर से तैयार किया गया एक आकर्षक साउंडट्रैक भी है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Imtiaz Ali Birthday: अभिनेता बनने का सपना लेकर बॉलीवुड आए थे इम्तियाज अली, निर्देशन में चल पड़ा जादू
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।