Kanguva Movie Collection Day 5: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'कंगुवा', पांच दिन में ही फिल्म ने टेके घुटने
Kanguva Movie Box Office Collection Day 5: सूर्या की फिल्म कंगुवा को दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है। पांच दिन में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने घुटने टेक दिए हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगुवा की चर्चा बीते कई महीनों से चली आ रही थी। हालांकि, रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में यह फिल्म जगह नहीं बना सकी। यही वजह है कि फिल्म का कलेक्शन अब तक बहुत निराशाजनक रहा है। इस साल रिलीज हुई फिल्म इंडियन 2 और वेट्टैयन से भी इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। पहले दिन इंडियन 2 ने 25.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, वेट्टैयन ने पहले दिन 31.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सूर्या की फिल्म कंगुवा दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धराशायी नजर आई। शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में 60 फीसदी से अधिक की गिरावट नजर आई। दूसरे दिन फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
किसी भी फिल्म के लिए पहला शनिवार और रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहता है। कंगुवा की कमाई में तीसरे दिन कुछ खास सुधार नजर नहीं आया। इस फिल्म ने शनिवार को महज 10.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
कंगुवा मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले सोमवार को फिल्म ने दो करोड़ 48 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 56.08 करोड़ हो चुकी है। सूर्या जैसे सुपरस्टार और फिल्म के 300-350 करोड़ के बजट को देखते हुए कमाई के इन आंकड़ों को संतोषजनक नहीं माना जा सकता।
Pushpa 2: जिस निर्देशक की एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप, उसे कैसा लगा पुष्पा 2 का ट्रेलर? यहां जानें