फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘भूत बंगला’ के सामने क्या टिक पाई ‘कारा’ और ‘केडी द डेविल’, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Fri, 01 May 2026 09:21 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 01 May 2026 09:21 PM IST
सार

Kara Vs KD The Devil Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आज साउथ की दो फिल्मों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है- ‘कारा’ और ‘केडी द डेविल’। जानिए दूसरे दिन कौन पड़ा किस पर भारी?

विज्ञापन
kara vs kd the devil box office collection day 2 dhanush and sanjay dutt Dhruva Sarja starrer movie earnings
‘कारा’ और ‘केडी द डेविल’ का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड फिल्म ‘भूत बंगला’ और हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ के अलावा सिनेमाघरों में साउथ की दो फिल्में ‘कारा’ और ‘केडी द डेविल’ लगी हुई हैं। धनुष की तमिल फिल्म ‘कारा’ और ध्रुव सरजा-संजय दत्त की कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’। जानिए दूसरे दिन इन दोनों साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है।

kara vs kd the devil box office collection day 2 dhanush and sanjay dutt Dhruva Sarja starrer movie earnings
कारा - फोटो : X

‘कारा’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
धनुष स्टारर ‘कारा’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म ने पहले दिन 6.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 'Kara' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.98 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो पहले दिन के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। फिल्म ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 13.18 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।  

kara vs kd the devil box office collection day 2 dhanush and sanjay dutt Dhruva Sarja starrer movie earnings
केडी द डेविल - फोटो : X

‘केडी द डेविल’ की दूसरे दिन की कमाई
‘कारा’ के अलावा कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ की रिलीज का आज दूसरा दिन है। यह फिल्म नोरा फतेही के गाने को लेकर काफी विवादों में रही है। ‘केडी द डेविल’ ने पहले दिन 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। संजय दत्त और ध्रुव सरजा की इस फिल्म ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 7.34 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kara vs kd the devil box office collection day 2 dhanush and sanjay dutt Dhruva Sarja starrer movie earnings
भूत बंगला - फोटो : X

भूत बंगला का कलेक्शन
इन दोनों साउथ फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की रिलीज को पूरे 15 दिन हो चुके हैं। आज 15वें दिन ‘भूत बंगला’ ने 3.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर अब तक इस फिल्म ने कुल 131.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
kara vs kd the devil box office collection day 2 dhanush and sanjay dutt Dhruva Sarja starrer movie earnings
कारा - फोटो : X

‘कारा’ की स्टार कास्ट
धनुष स्टारर 'कारा' एक तमिल फिल्म है, जो डकैती पर आधारित एक्शन थ्रिलर है। इसका निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है। फिल्म की स्क्रिप्ट उन्होंने अल्फ्रेड प्रकाश के साथ मिलकर लिखी है। कारा फिल्म में धनुष के साथ ममिता बैजू, केएस रविकुमार, करुणास, जयराम , पृथ्वी राजन, सूरज वेंजारामूडु और श्रीजा रवि मुख्य भूमिका में हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed