साउथ सुपरस्टार अजित कुमार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फैंस के बीच वो काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं, जिन्हें प्यार से फैंस थाला कहकर पुकारते हैं। हाल में ही अभिनेता की आगामी फिल्म विदामुयार्ची का टीजर जारी हुआ है। इसे फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस बीच आज हम बात करेंगे अजीत की पांच दमदार फिल्मों के बारे में, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
2 of 6
अजित कुमार
- फोटो : एक्स: @SureshChandraa
नारकोंडा पारवाई- महारक्षक
साल 2019 की नारकोंडा पारवाई, जो बॉलीवुड की सफल फिल्म का तमिल रीमेक है। इस फिल्म में अजित ने अमिताभ बच्चन द्वारा निभाए गए वकील का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अजीत ने भी काफी दमदार अभिनय किया है। इस फिल्म को यूट्यूब पर महारक्षक के नाम से अपलोड किया गया है।
3 of 6
विदा मुयार्ची-अजित कुमार
- फोटो : एक्स
विवेगम
साल 2017 की फिल्म विवेगम एक दमदार और एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें अजीत के साथ बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी नजर आए थे। फिल्म में अजीत एक काउंटर टेररिज्म एजेंट की भूमिका में नजर आए थे, जो सब कुछ छोड़कर एक सामान्य जीवन जी रहा होता है, लेकिन अचानक से एक दिन उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। ये फिल्म आप डिज्नी हॉटस्टार और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
4 of 6
अजित कुमार
- फोटो : एक्स: @Adhikravi
येन्नई अरिंथाल
साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उनके साथ तृषा और अनुष्का शेट्टी भी नजर आई थीं। फिल्म की कहानी अजित द्वारा निभाए गए पुलिस अधिकारी के किरदार के ऊपर आधारित है, जो पेशेवर और निजी जीवन के बीच फंसा हुआ है। फिल्म मानव तस्करी और अवैध अंग दान से संबंधित है। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
Rashmika Mandanna: रश्मिका बनीं भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं अभिनेत्री? पुष्पा 2 स्टार ने तोड़ी चुप्पी
5 of 6
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajithkumarofficial
वीरम
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म वीरम में अभिनेता एक और दमदार किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी नजर आई थीं। फिल्म अजित के किरदार विनयागम के ईर्द गिर्द घूमती है, जिसके चार भाई हैं। अभिनेता का किरदार मारपीट में काफी ज्यादा यकीन करता है और हर मसले को ऐसे ही निपटाना उचित समझता है। हालांकि, जब उसके जीवन में प्यार की एंट्री होती है, तो वो बिलकुल बदल जाता है। ये फिल्म जी 5 पर देखी जा सकती है।
Pushpa 2: पहली बार अल्लू अर्जुन को देख हैरान रह गई थीं रश्मिका, वजह से भी उठाया पर्दा