सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन ‘पुष्पा 2’ के कलेक्शन में फिर आया उछाल, जानिए हिंदी में कितनी हुई कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 08 Dec 2024 08:17 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है। फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। 

विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection Day 3 allu arjun rashmika mandanna film latest earning and occupancy
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

सुकुमार के निर्देशन में बनी साल 2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' ने सिनेमाघरों में अपनी रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग से ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं और ओपनिंग डे पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। पुष्पा 2 का वीकएंड कलेक्शन भी शानदार रहा है। हालांकि, इसकी कमाई में रिलीज डे की तुलना में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने तीसरे दिन कितना कारोबार किया है? आइए जान लेते हैं-

Trending Videos
Pushpa 2 Box Office Collection Day 3 allu arjun rashmika mandanna film latest earning and occupancy
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

'पुष्पा: द रूल' की डिमांड इतनी ज्यादा थी कि निर्माताओं को इसकी विशेष स्क्रीनिंग रखनी पड़ी। इस तरह फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 10.65 करोड़ रुपये जोड़े। फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों के टिकट विंडो पर 164.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। मूवी ने दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection Day 3 allu arjun rashmika mandanna film latest earning and occupancy
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

वहीं, तीसरे दिन की बात करें तो इसकी कमाई में दूसरे दिन के मुकाबले सुधार देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने 115 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह इसका तीन दिन का कलेक्शन 383.7 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, हिंदी भाषा में फिल्म ने 200.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
 

पुष्पा 2 कलेक्शन डे वाइज (घरेलू बॉक्स ऑफिस पर) करोड़ रुपये में
फर्स्ट डे (पेड प्रीव्यू मिलाकर) 174.9
डे 2  93.8
डे 3  115 
टोटल  383.7 



 

Pushpa 2 Box Office Collection Day 3 allu arjun rashmika mandanna film latest earning and occupancy
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

'पुष्पा 2' का बजट तकरीबन 500 करोड़ रुपये है। वहीं, इसकी तीन दिन की कमाई जो कि 350.48 करोड़ रुपये है। इसे देखकर साफ हो रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। वहीं, कुछ अन्य भारतीय फिल्में जिन्होंने सिनेमाघरों में धमाल किया है। आइए उनके तीन दिन के कुल कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
 

फिल्म तीन दिन का कुल कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पुष्पा 2 383.7 
जवान  206.06
एनिमल 201.53
पठान  166.75
स्त्री 2 135.55

विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection Day 3 allu arjun rashmika mandanna film latest earning and occupancy
पुष्पा पुष्पा गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा 2: द रूल' को 12 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण 3डी संस्करण की योजना रद्द कर दी गई। हालांकि, स्क्रीनिंग 2डी और 4डीएक्स प्रारूपों में जारी रही। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैत्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित है। वहीं, कलाकारों का प्रदर्शन भी काबिल-ए-तारीफ है। 

Lakhwinder Surjeet Singh: पंजाबी गायक लखविंदर सुरजीत सिंह पर जानलेवा हमला, एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed