{"_id":"6755042b325892b8c60c60f9","slug":"pushpa-2-the-rule-wildfire-blockbuster-success-meet-sukumar-praised-s-s-rajamouli-2024-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: 'पुष्पा' की ऐतिहासिक सफलता के पीछे इस दिग्गज फिल्मकार का भी हाथ, निर्देशक सुकुमार ने कर दिया खुलासा","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2: 'पुष्पा' की ऐतिहासिक सफलता के पीछे इस दिग्गज फिल्मकार का भी हाथ, निर्देशक सुकुमार ने कर दिया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:08 AM IST
सार
पुष्पा 2: द रूल' ने साबित कर दिया है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित होने जा रही है। इसके पीछे न केवल अल्लू अर्जुन और सुकुमार की मेहनत है, बल्कि एक दिग्गज फिल्मकार के मार्गदर्शन और प्रेरणा का भी अहम योगदान है।
अल्लू अर्जुन और सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए सिर्फ तीन दिनों में 383.7 करोड़ की शानदार कमाई की है। यह फिल्म न केवल अपनी रोमांचक कहानी और जबर्दस्त एक्शन के लिए चर्चा में है, बल्कि बड़े बजट और पैन-इंडिया रिलीज के कारण भी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद शनिवार शाम एक विशेष कार्यक्रम 'वाइल्डफायर ब्लॉकबस्टर सक्सेस मीट' का आयोजन किया गया, जहां अल्लू अर्जुन, सुकुमार और फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।
इस मौके पर फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशक एस एस राजामौली को धन्यवाद देते हुए इस फ्रेंचाइजी की सफलता का श्रेय दिया। सुकुमार ने कहा कि यह राजामौली ही थे जिन्होंने उन्हें, अल्लू अर्जुन और फिल्म के निर्माताओं को 'पुष्पा: द राइज' के पहले भाग को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने के लिए प्रेरित किया था।
सुकुमार ने कहा कि शुरुआत में उनका इस तरह की बड़े स्तर पर रिलीज का कोई इरादा नहीं था, लेकिन राजामौली सर की सलाह ने उनकी सोच बदल दी। सुकुमार ने कहा, "हमने हिंदी में दो गाने रिलीज करने के बाद पैन-इंडिया रिलीज का विचार छोड़ने का सोचा था, लेकिन राजामौली सर ने हमें समझाया और हमें इस पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया। राजामौली सर, आप ही की वजह से मैं आज यहां हूं। मैं अपना करियर के लिए आपको ही श्रेय देता हूं।"
4 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
दोनों फिल्मों ने गाड़े सफलता के झंडे
इससे पहले राजामौली ने भी कई बार 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी की तारीफ की है। फिल्म के पहले भाग 'पुष्पा: द राइज' ने वैश्विक स्तर पर जो धमाल मचाया, वह वाकई अद्भुत था और अब 'पुष्पा 2: द रूल' भी उसी सफलता को जारी रखते हुए दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
जल्द 500 करोड़ी क्लब में होगी शामिल
ताबड़तोड़ कमाई के साथ 'पुष्पा 2' भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रही है। साथ ही, यह फिल्म भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती वैश्विक पहचान को और भी मजबूत कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म चौथे या पांचवें दिन 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
न झुकेगा न रुकेगा 'पुष्पा', तीसरे दिन बनाए ये रिकॉर्ड
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।