{"_id":"67396d1d79fc439d720b3049","slug":"pushpa-2-patna-event-massive-crowds-indicate-the-craze-in-the-north-of-allu-arjun-film-as-per-report-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2 Patna: पुष्पा2 द रूल का पटना में भौकाल, उत्तर भारत में अल्लू की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर फैंस...","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2 Patna: पुष्पा2 द रूल का पटना में भौकाल, उत्तर भारत में अल्लू की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर फैंस...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 17 Nov 2024 09:53 AM IST
सार
Pushpa 2 Patna: साउथ स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन आगामी फिल्म पुष्पा2 द रूल का ट्रेलर आज पटना में 6 बजकर 3 मिनट में लॉन्च किया जाएगा, जिसे लेकर पटना में अल्लू के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा2 द रूल
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन आगामी फिल्म पुष्पा2 द रूल का ट्रेलर आज पटना में 6 बजकर 3 मिनट में लॉन्च किया जाएगा, जिसे लेकर पटना में अल्लू के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं और उत्तर भारत में प्रशंसकों के बीच फिल्म पुष्पा 2 को लेकर काफी उत्सुकता देखा जा रही है।
2 of 5
पुष्पा2 द रूल
- फोटो : एक्स
आज ठीक 6 बजकर 3 मिनट में पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा, जिसे लेकर पटना में जोरो शोरो से तैयारी चल रही है। इस बीच अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।
आखिरकार वह बड़ा दिन आ ही गया। बस कुछ ही घंटों में अल्लू अर्जुन और सुकुमार की पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म पुष्पा2 द रूल का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। इस फिल्म का सबसे प्रतीक्षित थिएट्रिकल ट्रेलर आज बिहार के पटना में भव्य प्रचार कार्यक्रम के दौरान जारी किया जाएगा। ट्रेलर आज शाम 6:03 बजे कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुष्पा2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
इस बीच, देश भर से हजारों अल्लू अर्जुन के प्रशंसक पटना के गांधी मैदान में कार्यक्रम के लिए प्रवेश पास पाने की उम्मीद में उमड़ पड़े हैं। ये लंबी कतारें उत्तरी सर्किट में पुष्पा 2 को लेकर भारी क्रेज और प्रचार को दर्शाती हैं। अब बस एक दमदार ट्रेलर की जरूरत है, जो उत्साह को अगले स्तर तक ले जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
पुष्पा द रूल में अल्लू और रश्मिका के अलावा स्टार फहाद फासिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स बैनर के तहत किया जा रहा है। देवी श्री प्रसाद इस फिल्म के संगीतकार हैं। पुष्पा 2 द रूल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पुष्पा द राउज का सीक्वल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बहरहाल, अल्लू के प्रशंसक फिल्म पुष्पा 2 के धमाकेदार ट्रेलर के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं।
The Great Indian Kapil Show: कपिल के शो में अर्चना को लेकर नवजोत ने बोली इमोशनल बात? बोले- मरने से पहले....
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।