अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' की चर्चा इस समय हर जगह हो रही है। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना मेकर्स ने जारी किया था। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फैन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में अल्लू अर्जुन का प्रशंसक ग्रैजुएशन डे पर पुष्पा-पुष्पा गाने पर हुक स्टेप करता नजर आ रहा है।
Pushpa 2: ग्रेजुएशन डे पर फैन ने मंच पर किया 'पुष्पा-पुष्पा' का हुक स्टेप, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पुष्पा 2' का नया गाना देश कोने-कोने में धमाल मचा रहा है। फिल्म के पहले गाने को यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिले हैं। गाने में अल्लू ने अपने स्टाइलिश और अनोखे डांस स्टेप से सभी का ध्यान खींचा है। यह हुक स्टेप युवाओं में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है।
इसका ताजा उदाहरण एक वीडियो में तब नजर आया, जब एक छात्र स्नातक दिवस पर अपना प्रमाणपत्र लेने से पहले मंच पर चढ़ते समय इस गाने का हुक स्टेप करता दिखा। मंच पर उसके नृत्य करने के तुरंत बाद, वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चीखकर उस छात्र का उत्साह बढ़ाया।
#PushpaPushpa everywhere 🔥🔥@alluarjun #Pushpa2TheRule pic.twitter.com/OD3HZHrE1W
इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। पुष्पा 2 की बात करें तो सुकुमार के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में फहद फासिल और रश्मिका मंदाना भी अहमर किरदार निभाते नजर आने वाले हैं, जबकि धनंजय, राव रमेश और अनसूया भारद्वाज सहायक भूमिकाओं में हैं।
'पुष्पा 2: द रूल' इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित फिल्म में देवी श्री प्रसाद का संगीत लोगों को सुनने को मिलेगा। वहीं, मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक ने फिल्म का छायांकन किया है।
Bhojpuri Actresses: भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़कर इन अभिनेत्रियों ने टीवी पर बनाई पहचान, आज कर रही हैं टीवी पर राज