फिल्मकार राम गोपाल वर्मा इन दिनों कानूनी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। उन्हें तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं, जिनमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश और बहू ब्राह्मणी के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में एक पुलिस मामले का सामना करना पड़ रहा है।
Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने खुद पर दर्ज हुई शिकायत को बताया 'साजिश', बोले- मैंने कई हजार ट्वीट किए...
राम गोपाल वर्मा अपने खिलाफ दर्ज किए गए मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन आरोपों को नकारते हुए इसे साजिश और अफवाहों का हिस्सा बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनआई से बातचीत करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा कि यह मामला लगभग एक साल पहले किए गए एक ट्वीट से संबंधित है। निर्देशक ने कहा कि उस समय में उन्होंने एक हजार से ज्यादा ट्वीट किए थे, इसलिए इस ट्वीट के बारे में उन्हें कुछ भी याद नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कोई प्राथमिक प्रमाण नहीं है और यह एक साजिश हो सकती है।
राम गोपाल वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि मीडिया में उनके खिलाफ तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यह मामला प्रकाशम जिले में टीडीपी के मंडल सचिव रामलिंगम की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उप निरीक्षक शिव रामैया के अनुसार इस मामले को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत पंजीकृत किया है और जांच शुरू कर दी गई है।
इससे पहले इस मामले में पुलिस ने 13 नवंबर को फिल्मकार को नोटिस जारी कर मड्डीपाडु पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि, वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए और उन्होंने जांच के लिए खुद को उपलब्ध कराने के लिए समय मांगा था।
राम गोपाल वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फिल्म व्यूहम के प्रमोशन के तहत सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट किए थे। यह शिकायत तीन हफ्ते पहले की गई थी। राम गोपाल वर्मा को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों जैसे 'रंगीला', 'कंपनी' और 'सत्या' के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जो उनके करियर के प्रमुख हिट फिल्में हैं। अब यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
Pushpa 2: पुष्पा 2 की रिलीज से पहले सुकुमार ने कही दिलचस्प बात, खुशी के आंसू रोक नहीं पाए अल्लू अर्जुन
संबंधित वीडियो