फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toxic: 'टॉक्सिक' में हुई बॉलीवुड की इस हसीना की एंट्री! यश की फिल्म पर आया नया अपडेट

Thu, 21 Mar 2024 05:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Mar 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Rocking Star Yash Toxic New Update Kiara Advani may Play Leading Lady role in Film as per report
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केजीएफ चैप्टर 2 के बाद अभिनेता यश टॉक्सिक नाम की फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। बीते कुछ महीनों से यह फिल्म लगातार चर्चा में हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 


70 Plus Actors: इन सितारों के लिए उम्र महज एक नंबर, 70 के पड़ाव के बाद भी इंडस्ट्री में चलता है सिक्का

Rocking Star Yash Toxic New Update Kiara Advani may Play Leading Lady role in Film as per report
कियारा आडवाणी - फोटो : Social Media

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। शुरुआत में मेकर्स इस फिल्म में एनिमल फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन सकी और अब नवीनतम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कियारा आडवाणी की एंट्री हो गई है।  

Rocking Star Yash Toxic New Update Kiara Advani may Play Leading Lady role in Film as per report
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में इस प्रोजेक्ट से करीना कपूर खान के जुड़ने की भी खबरें सामने आई थीं, लेकिन फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocking Star Yash Toxic New Update Kiara Advani may Play Leading Lady role in Film as per report
डॉन 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

कियारा आडवाणी हाल ही में फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' में भी शामिल हुई हैं। फिल्म में वे रणवीर कपूर के साथ नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब दोनों कलाकार साथ में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे।

विज्ञापन
Rocking Star Yash Toxic New Update Kiara Advani may Play Leading Lady role in Film as per report
यश - फोटो : इंस्टाग्राम

'टॉक्सिक' की बात करें तो यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी, जिसकी कहानी को ड्रग माफिया की दुनिया के इर्द-गिर्द बुना गया है। गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस बड़े बजट की फिल्म में दर्शकों को रोमांच के साथ एक्शन का फुल डोज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वेंकट के नारायण द्वारा निर्मित इस  फिल्म का  टीजर पिछले दिसंबर को जारी किया गया था, जिसकी दिलचस्प टैगलाइन 'वयस्कों के लिए एक परी कथा' ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
Kareena Kapoor: 'सैफ की तरह नटखट हैं जेह', करीना कपूर ने बताया छोटे लाडले के चुलबुले अंदाज का राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed