साउथ सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में रहती हैं। काम से ब्रेक लेकर इन दिनों सामंथा अपनी हेल्थ पर पूरा ध्यान दे रही हैं। लेकिन इसका बाद भी अभिनेत्री अपने फैंस के साथ अक्सर अपडेट साझा करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसने इंटरनेट पर उनके और उनके एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य के बीच पैचअप की अटकलों को हवा दे दी है। चलिए जानते हैं सामंथा ने क्या किया पोस्ट...
Samantha Ruth Prabhu: 'उनके दिल में आज भी चाय...', जानें क्यों उड़ी सामंथा-नागा चैतन्य के पैच-अप की अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामंथा और नागा चैतन्य के एक बार फिर करीब आने की अफवाहें तब शुरू हुई थीं, जब अभिनेता ने अपने पालतू कुत्ते हैश के साथ एक तस्वीर साझा की थी। बता दें, इस कुत्ते को शादी के बाद दोनों घर लाए थे और तलाक के बाद यह सामंथा के साथ रहता है। ऐसे में जब नागा चैतन्य ने हैश के साथ तस्वीर साझा की तो फैंस कयास लगा रहे थे कि सामंथा और अभिनेता के बीच चीजें ठीक होने लगी हैं। हालांकि, दोनों कलाकारों ने इस पर किसी प्रकार का बयान नहीं दिया था। अब इसके बाद सामंथा की पोस्ट देखकर एक बार फिर इंटरनेट पर फैंस ऐसी ही अटकलें लगा रहे हैं।
BB17: ईशा-समर्थ ने रात में लाइट बंद होने के बाद Tv पर किया खुल्लम खुल्ला प्यार, बेशर्मी की सारी हदें की पार
किया। इनमें से एक तस्वीर में सामंथा की बॉडी पर 'चाय' नाम का टैटू दिखाई दे रहा है। बता दें, चाय नागा चैतन्या का निकनेम है। ऐसे में सामंथा की बॉडी पर यह टैटू देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री के दिल में अभी भी अभिनेता के लिए खास जगह है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उनके पास यह टैटू अभी भी है।' ऐसे में अब इन तस्वीरों ने उनके और चाय के बीच पैच-अप की अफवाहों को फिर से हवा दे दी है।
View this post on Instagram
Aparna Kanekar Death: 'साथ निभाना साथिया' की अपर्णा काणेकर का निधन, 'जानकी बा' के किरदार से हुई थीं मशहूर