फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: 'ऊ अंटावा' पर थिरकने वाली सामंथा को कैसा लगा श्रीलीला का डांस? अभिनेत्री ने सोशल मीडिया लिखी ये बात

Mon, 25 Nov 2024 05:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 25 Nov 2024 05:46 PM IST
सार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में 'पुष्पा 2' के गाने 'किसिक' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि उन्हें पुष्पा 2 का नया गाना कैसा लगा?
 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Praised Sreeleela After Pushpa 2 Kissik Song Release
सामंथा रुथ प्रभु, पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम, यूट्यूब

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में 'ऊ अंटावा' गाने में डांस कर लोगों के दिलों की धड़कने तेज कर दी थीं। बीते दिन यानी 24 नवंबर के फिल्म के सीक्वल का गाना 'किसिक' को जारी किया गया, जिसमें श्रीलीला ने अपनी अदाओं का जलवा दिखाया है। गाने को देखने के बाद अब सामंथा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Samantha Ruth Prabhu Praised Sreeleela After Pushpa 2 Kissik Song Release
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा ने की तारीफ

सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाने की झलक साझा की और श्रीलीला की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने 'पुष्पा: द रूल' (पुष्पा 2) को लेकर अपने फॉलोअर्स को भी उत्साहित किया। सामंथा ने श्रीलीला को टैग करते हुए लिखा, “आपने तो मार ही डाला!" और उसके बाद आग वाले इमोजी भी शेयर किए। उन्होंने आगे लिखा, “शांति बनाए रखें और पुष्पा 2 का इंतजार करें।"

Samantha Ruth Prabhu Praised Sreeleela After Pushpa 2 Kissik Song Release
पुष्पा 2 - फोटो : यूट्यूब
गाने के पीछे इन कलाकारों की है मेहनत
इस गाने को देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) ने संगीतबद्ध किया गया है। इसमें शुभलक्ष्मी की आवाज है। गाने में अर्जुन और श्रीलीला दमदार डांस परफॉर्मेंस देते नजर आए हैं। गाने के बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं और इसकी धुन और लिरिक्स ने दर्शकों पर अपना जादू चलाना शुरू कर दिया है। गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है। 'ऊ अंटावा' को उन्होंने ही कोरियोग्राफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Praised Sreeleela After Pushpa 2 Kissik Song Release
सुकुमार और अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुकुमार ने किया है फिल्म का निर्देशन

'ऊ अंटावा' गाना पूरे देश में काफी ज्यादा हिट हुआ था। यह न सिर्फ तेलुगू दर्शकों के बीच, बल्कि बॉलीवुड में भी काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। 'पुष्पा 2' की बात करें तो इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। वहीं, मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म का निर्माण किया है। 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Praised Sreeleela After Pushpa 2 Kissik Song Release
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन आएगी पुष्पा 2
इसे 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तेजी से तैयारी चल रही है। फिलहाल, फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन हो रहा है। 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Aish-Abhishek: तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या पर बोले अभिषेक, कहा- मैं काम करता हूं और वो बेटी संभालती हैं

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed