सामंथा रुथ प्रभु साल 2022 में मायोसिटिस नामक बीमारी से जूझने के बाद अपनी चिकित्सा स्थिति को लेकर काफी ज्यादा मुखर रही हैं। अभिनेत्री को अक्सर अपनी स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़ी जानकारियां प्रशंसकों के साथ साझा करते देखा जाता है। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री ने बीते दिन भी किया। सामंथा ने एक तस्वीर साझा कर बताया कि वायरल इंफेक्शन के लिए डॉक्टर ने उन्हें हाइड्रोजन पेरोक्साइड नेबुलाइजेशन इस्तेमाल करने की सलाह दी। हालांकि, इसे देखने के बाद डॉ. सिरिएक एबी फिलिप्स उर्फ 'द लिवर डॉक' ने तथ्यों के आधार पर अभिनेत्री को घेर लिया। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अभिनेत्री की आलोचना शुरू हो गई। सामंथा ने सफाई भी दी बावजूद इसके बात नहीं बनी। हालांकि, अभिनेत्री को खरी खोटी सुनाने के बाद द लिवर डॉक वापस से सामने आए हैं, और सामंथा रुथ प्रभु से माफी मांगते देखे गए हैं।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा से माफी मांगते हुए द लिवर डॉक का बड़ा दावा, अभिनेत्री के डॉक्टर को बताया फ्रॉड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को साझा किए गए एक नए नोट में द लिवर डॉक ने सामंथा से माफी मांगी और उनके डॉक्टरों को व्यवसायी करार दिया, जिनकी कार्यप्रणाली पर कई स्वास्थ्य बोर्डों ने सवाल उठाए हैं। एक दशक से चिकित्सा का अभ्यास करने का दावा करने वाले डॉक्टर द लिवर डॉक ने नोट में लिखा है कि सामंथा के डॉक्टर जॉकर्स कोई डॉक्टर नहीं बल्कि वह एक प्राकृतिक चिकित्सक हैं। फिलिप्स का मानना है कि प्राकृतिक चिकित्सक समाज के लिए खतरा हैं, रोगियों के लिए खतरा हैं, और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए घातक हैं।
इसके बाद फिलिप्स ने अपने कठोर शब्दों के लिए सामंथा रुथ प्रभु से माफी मांगी और साझा किया कि उनकी लड़ाई समंथा से नहीं, गलत जानकारियों से है। उन्होंने आगे लिखा कि वह समंथा की स्वास्थ्य स्थिति को समझते हैं और उनसे सहानुभूति रखते हैं और उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बातें पेश की गई हैं, उससे बुरा लगा हो तो मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने आगे लिखा है कि उनका उद्देश्य सिर्फ मेडिकल से जुड़ी गलत जानकारी फैलाने वाले डॉक्टरों को बेनकाब करना है जो अपने फायदे के लिए उनकी लोकप्रियता का फायदा उठा रहे हैं।
I have been fighting medical/health misinformation for the longest time and it just does not seem to end. I have come to understand that the only way to fight medical misinformation is to consistently speak about it and make examples of people who mislead and misinform.
Indian 2: 'इंडियन 2' के निर्देशक शंकर का खुलासा, इस वजह से फिल्म से नहीं जुड़े एआर रहमान
Many… pic.twitter.com/YQBHD2Fgq4
जानकारी हो कि सामंथा रुथ प्रभु ने बीते दिनों अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में हाइड्रोजन परॉक्साइड नेबुलाइजेशन का उपयोग करने को कहा था। इसे देखकर द लिवर डॉक उर्फ फिलिप्स भड़क उठे थे और उन्होंने अभिनेत्री पर निशाना साधते हुए कहा था, 'सामंथा को चिकित्सा एवं विज्ञान की समझ नहीं है।' साथ ही उन्हें जेल में डालने जैसी बातें भी लिख डालीं। अपने पोस्ट में डॉक्टर ने दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'बाईं तरफ की तस्वीर में लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री सामंथा रूथ अपने लाखों फॉलोअर्स को श्वसन वायरल संक्रमण को रोकने और इसका इलाज करने के लिए हाइड्रोजन-पेरोक्साइड नेबुलाइजेशन की सलाह दे रही हैं। दुर्भाग्य से स्वास्थ्य और विज्ञान के बारे में उनकी समझ नहीं है'। फिलिप्स ने कहा था कि समंथा को मदद की जरूरत है या वह अपनी टीम में बेहतर सलाहकार रखें।
Virat-Anushka: लंदन शिफ्ट होने वाले हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ? सोशल मीडिया पर लोग लगा रहे अटकलें
आलोचनाओं के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी थी कि उन्होंने केवल नेक इरादे से हाइड्रोजन परॉक्साइड नेबुलाइजेशन के उपयोग की सलाह दी थी क्योंकि यह उन्हें हाई क्वालिफाईड डॉक्टर ने सुझाया था। अभिनेत्री ने लिवर डॉक से विनम्र रहने के लिए भी कहा था। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने स्टाग्राम पर एक ऐसे शख्स के रूप में पोस्ट किया जिसे मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है, न कि एक सेलिब्रिटी के रूप में।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार की दरियादिली ने जीते दिल, आर्थिक तंगी से जूझ रही पंजाबी गायिका को भेजे 25 लाख रुपये