फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amaran: शिवकार्तिकेयन के दिल को छू गया अमरण का संगीत, संगीतकार जीवी प्रकाश को तोहफे में दी यह खास चीज

Sat, 09 Nov 2024 07:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Nov 2024 07:30 PM IST
सार

फिल्म अमरण में शिवकार्तिकेयन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म की सफलता पर खुश होकर उन्होंने संगीतकार जीवी प्रकाश को एक शानदार घड़ी तोहफे में दी है।

विज्ञापन
Sivakarthikeyan heart was touched by Amaran music, he gifted watch to composer GV Prakash
जीवी प्रकाश, शिवकार्तिकेयन - फोटो : इंस्टाग्राम- जीवी प्रकाश, शिवकार्तिकेयन

शिवकार्तिकेयन अभिनीत 'अमरण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। धांसू कमाई की वजह से यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट बन चुकी है। इस फिल्म की सफलता से शिवकार्तिकेयन भी काफी ज्यादा खुश हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार को उनके असाधारण काम के लिए एक खास तोहफा दिया। 

Sivakarthikeyan heart was touched by Amaran music, he gifted watch to composer GV Prakash
जीवी प्रकाश, शिवकार्तिकेयन - फोटो : इंस्टाग्राम- जीवी प्रकाश, शिवकार्तिकेयन
शिवकार्तिकेयन ने दिया शानदार तोहफा

दरअसल, शिवकार्तिकेयन को जीवी प्रकाश कुमार की ओर से फिल्म के लिए तैयार किया गया संगीत काफी ज्यादा पसंद आया है। इसकी सराहना के प्रतीक के रूप में उन्होंने संगीतकार को एक शानदार घड़ी उपहार में दी है। अभिनेता का यह तोहफा दोनों के व्यक्तिगत बंधन को भी दर्शा रहा है। 

Sivakarthikeyan heart was touched by Amaran music, he gifted watch to composer GV Prakash
जीवी प्रकाश, शिवकार्तिकेयन - फोटो : इंस्टाग्राम- जीवी प्रकाश, शिवकार्तिकेयन
संगीतकार ने जाहिर की खुशी

अभिनेता से यह उपहार पाकर संगीतकार भी काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के  जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। घड़ी की तस्वीर साझा करते हुए जीवी प्रकाश ने लिखा, "इस तोहफे के लिए शुक्रिया शिवकार्तिकेयन"।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sivakarthikeyan heart was touched by Amaran music, he gifted watch to composer GV Prakash
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
ऐसी है फिल्म की कहानी

राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित अमरण की कहानी दिवंगत मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन और वीरता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान के लिए जाने हैं। यह फिल्म देशभक्ति, कर्तव्य और सम्मान के विषयों में गोता लगाते हुए मेजर वरदराजन की वीरता और उनकी व्यक्तिगत जीवन को दर्शाती है। 

विज्ञापन
Sivakarthikeyan heart was touched by Amaran music, he gifted watch to composer GV Prakash
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम
शिवकार्तिकेयन ने निभाई है मुख्य भूमिका

फिल्म में उनके जीवन, मिशन और उनके सामने आई चुनौतियों को दिखाया गया है, जो राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डालती है। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन ने मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका निभाई है। वहीं, साई पल्लवी उनकी पत्नी इंदु रेबेका वर्गीज के किरदार में हैं। 
Sham Kaushal: शाम कौशल के लिए यह सीन फिल्माना था बहुत चुनौतीपूर्ण, बोले- इतना डर पहले कभी नहीं लगा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed