सब्सक्राइब करें

Amaran: शिवकार्तिकेयन ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, रक्षा मंत्री ने 'अमरण' की सफलता पर टीम को दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 29 Nov 2024 10:23 PM IST
सार

अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। रक्षा मंत्री ने 'अमरण' की बड़ी सफलता पर टीम को बधाई दी। 
 

विज्ञापन
Sivakarthikeyan mets Rajnath Singh Defense Minister congratulated team on amaran success
शिवकार्तिकेयन-राजनाथ सिंह - फोटो : एक्स

अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया है। अभिनेता और साई पल्लवी की ये फिल्म एक सैनिक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाती है। 'अमरण' ने तमिल भाषा से सबसे ज्यादा कमाई की है। वहीं, अब फिल्म को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से काफी प्रशंसा मिली है। बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए, फिल्म के आधिकारिक प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने रक्षा मंत्री का नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की उल्लेखनीय सफलता पर टीम को बधाई दी।

Trending Videos
Sivakarthikeyan mets Rajnath Singh Defense Minister congratulated team on amaran success
राजनाथ सिंह-अमरण टीम - फोटो : एक्स

रक्षा मंत्री ने दी 'अमरण' की टीम को बधाई 

तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अभिनेता शिवकार्तिकेयन, निर्माता महेंद्रन और निर्देशक श्री राजकुमार केपी को आज माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से मिलने का सौभाग्य मिला। माननीय मंत्री ने अमरण की सफलता के लिए टीम को बधाई दी। मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक के रूप में, यह बैठक देशभक्ति की भावना से जुड़ी हुई है। साथ ही यह हमारी ओर से देश के नायकों के लिए श्रद्धांजलि का प्रतीक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sivakarthikeyan mets Rajnath Singh Defense Minister congratulated team on amaran success
राजनाथ सिंह-अमरण टीम - फोटो : एक्स

फिल्म ने बजट पार किया शानदार कारोबार 

राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित और कमल हासन, आर महेंद्रन और विवेक कृष्णनी द्वारा निर्मित ‘अमरण’ ने बॉक्स ऑफिस से अपने बजट से ज्यादा रुपये वसूल लिए हैं। फिल्म के बजट की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 130 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे सप्ताह में ही पार कर लिया था। 

Sivakarthikeyan mets Rajnath Singh Defense Minister congratulated team on amaran success
राजनाथ सिंह-अमरण टीम - फोटो : एक्स

दुनिया भर में किया इतना कलेक्शन

हाल ही में, शिवकार्तिकेयन को वास्तविक जीवन के नायक के चित्रण के लिए बुधवार, 27 नवंबर को चेन्नई में प्रतिष्ठित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) द्वारा सम्मानित किया गया था। यह मान्यता तब मिली है जब 'अमरण' को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल हुई है। फिल्म ने वैश्विक स्तर 320 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

Ajith Kumar Movies: तमिल सुपरस्टार अजीत की वो पांच दमदार फिल्में, जिनमें अभिनेता का दिखा धमाकेदार अंदाज

विज्ञापन
Sivakarthikeyan mets Rajnath Singh Defense Minister congratulated team on amaran success
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम

ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार 'अमरण'

इस बीच, शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत 'अमरण' 5 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर अपना ओटीटी डेब्यू करेगी। यह फिल्म मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी कहानी शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस: ट्रू स्टोरीज ऑफ मॉडर्न मिलिट्री हीरोज' पर आधारित है। 'अमरण' का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है।

Rashmika Mandanna: रश्मिका बनीं भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं अभिनेत्री? पुष्पा 2 स्टार ने तोड़ी चुप्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed