फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actors: बेहद धार्मिक हैं ये साउथ सेलेब्स, कोई मंदिरों में झुकाता है सिर तो कोई करता है भगवत गीता का पाठ

Thu, 10 Aug 2023 11:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 10 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
South Indian Actors who are very Religious Ram Charan Jr NTR Anushka Shetty Nayanthara Kajal aggarwal
साउथ स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो सिनेमा की दुनिया के चमचमाते सितारे आपको कभी न कभी अपनी किसी न किसी फिल्म की सफलता की मनोकामना मांगने के लिए भगवान के दर पर सिर झुकाते दिख जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड हो या साउथ ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जो भगवान में विश्वास रखते हैं और आध्यात्म का अनुसरण करते हैं। ये सेलेब्स अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर मंदिरों में जाना और आध्यात्मिकता का पालन करना पसंद करते हैं। आज हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धार्मिक और आध्यात्मिक हैं।

South Indian Actors who are very Religious Ram Charan Jr NTR Anushka Shetty Nayanthara Kajal aggarwal
राम चरण - फोटो : social media

राम चरण
'आरआरआर' की सफलता के बाद दुनियाभर में वाहवाही बटोरने वाले राम चरण चाहे कितनी भी लग्जरी लाइफस्टाइल फॉलो करते हों, लेकिन अभिनेता दिल से बिल्कुल देसी हैं। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना बेहद धार्मिक हैं और जहां भी वह जाते हैं अपने साथ एक छोटा सा मंदिर लेकर जाते हैं। इस बार का खुलासा तब हुआ था, जब ऑस्कर के लिए अमेरिका पहुंचे राम चरण और उपासना की मंदिर के साथ तस्वीरें वायरल हुई थीं। अभिनेता का मानना है ऐसा करके वह अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहते हैं।  

South Indian Actors who are very Religious Ram Charan Jr NTR Anushka Shetty Nayanthara Kajal aggarwal
अनुष्का शेट्टी - फोटो : Social media

अनुष्का शेट्टी
'एस एस राजामौली' की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' में देवसेना का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अनुष्का शेट्टी तिरुमाला बालाजी मंदिर की बहुत बड़ी भक्त हैं। वह यहां के कायदे-कानून और सभी तरह के नियमों के लिए आस्थावान हैं। एक्ट्रेस अक्सर अध्यात्म के लिए समय निकालती हैं और अपने परिवार के साथ मंदिर जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Indian Actors who are very Religious Ram Charan Jr NTR Anushka Shetty Nayanthara Kajal aggarwal
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु
अपनी सुंदरता और अभिनय के लिए सुर्खियों में बनी रहने वालीं सामंथा रुथ प्रभु यीशु मसीह की भक्त हैं। अभिनेत्री यीशु में दृढ़ता से विश्वास करती हैं। वह अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेना और आध्यात्मिक यात्राएं करना  काफी पसंद करती हैं।

विज्ञापन
South Indian Actors who are very Religious Ram Charan Jr NTR Anushka Shetty Nayanthara Kajal aggarwal
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम

नयनतारा
इन दिनों शाहरुख खान के साथ अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'जवान' के लिए सुर्खियां बटोरने वाली नयनतारा भगवान शिव में विश्वास रखती हैं। कथित तौर पर, नयनतारा ने अपना धर्म भी परिवर्तित किया है। दरअसल, नयनतारा ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन शिव की तरफ अपना झुकाव देखते हुए उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था। अभिनेत्री अक्सर तमिलनाडु के मंदिरों में सिर झुकाने के लिए जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed