फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

S S Rajamouli: साउथ की इन तीन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे एस एस राजामौली, निर्देशक ने किया खुलासा

Sun, 13 Apr 2025 08:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Apr 2025 08:55 AM IST
सार

South Director S S Rajamouli: हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान एस एस राजामौली ने उन तीन दक्षिण भारतीय फिल्मों के बारे में बताया है, जिनका उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
SS Rajamouli Reveals He is looking forward to These Three South Films Peddi Dragon Spirit
एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टॉलीवुड के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली और उनके बेटे एसएस कार्तिकेय ने हाल ही में जापान का दौरा किया।अपनी सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ की मेकिंग पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘आरआरआर: बिहाइंड एंड बियॉन्ड’ को प्रमोट करने के लिए वे दोनों वहां पहुंचे थे। 11 अप्रैल, 2025 को जापानी सबटाइटल्स के साथ रिलीज हुई इस डॉक्यूमेंट्री को वहां के दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।


Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच किसकी शादी की फोटो साझा कीं? खुश दिखीं अभिनेत्री

SS Rajamouli Reveals He is looking forward to These Three South Films Peddi Dragon Spirit
'मॉडर्न मास्टर्स-एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों के इंतजार में राजामौली

जापान में एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान राजामौली ने सैकड़ों फैंस के सामने अपनी बात रखी। इस मौके पर उन्होंने टॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्मों का जिक्र किया, जिनका उनको बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्में हैं, राम चरण की ‘पेद्दी’, जूनियर एनटीआर की प्रशांत नील के साथ बन रही फिल्म (जिसका अस्थायी नाम ‘ड्रैगन’ है) और प्रभास की ‘स्पिरिट’। राजामौली ने ‘पेद्दी’ के हाल ही में रिलीज हुए टीजर की तारीफ की और इसके निर्देशक बूची बाबू सना की खूब सराहना की। 
Actors Body Transformation: गजब के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान कर चुके हैं ये सितारे, घटाया कई किलो वजन

SS Rajamouli Reveals He is looking forward to These Three South Films Peddi Dragon Spirit
निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डॉक्यूमेंट्री को लोग कर रहे पसंद

‘आरआरआर: बिहाइंड एंड बियॉन्ड’ में फिल्म के बनने की कहानी को खूबसूरती से दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री ने न केवल जापानी दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि यह भी बताया कि कैसे राजामौली ने एक भारतीय फिल्म को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। फैंस ने इस मौके पर राजामौली और कार्तिकेय के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं और उनके काम को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli Reveals He is looking forward to These Three South Films Peddi Dragon Spirit
निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नई फिल्म की तैयारियां जोरों पर

राजामौली इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस ग्लोबल एक्शन एडवेंचर फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का अस्थायी नाम ‘एसएसएमबी 29’ है। इसमें प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
SS Rajamouli Reveals He is looking forward to These Three South Films Peddi Dragon Spirit
एस एस राजामौली- महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी 'एसएसएमबी 29'

अब तक इस फिल्म के दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि इसका तीसरा शेड्यूल भी जल्द शुरू होगा। फिल्म को केएल नारायण प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसका संगीत एमएम कीरावनी दे रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक ही हिस्से में बनेगी। इसके 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed