भारतीय फिल्म इंडस्ट्री हर साल सैकड़ों की संख्या में फिल्में बनती हैं। इनमें से कुछ ही बड़े पर्दे पर सफल हो पाती हैं। बहुत सी फिल्मों को भव्य रूप से फिल्माए जाने की वजह से इनका बजट काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ये फिल्में अक्सर लोगों को पसंद आती हैं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार भी करती हैं। हालांकि कई ऐसी भी फिल्में हैं जो कम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर चुकी हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
Tollywood Movies: छोटे बजट की इन टॉलीवुड फिल्मों ने खूब मचाया गदर, बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय देवरकोंडा की फिल्म गीता गोविंदम ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में विजय के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी को खूब सराहना मिली थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि गीता गोविंदम बहुत छोटे से बजट में बनाई गई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। फिल्म की लागत 15 करोड़ थी, जबकि इसने टिकट खिड़की पर 55.43 करोड का बिजनेस किया था।
लिस्ट में दूसरा नाम कार्तिकेय 2 का है। फिल्म को साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी पसंद किया गया था। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी थी। फिल्म को 12.8 करोड़ की लागत से बनाया गया था, जबकि इस ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 45 करोड का कलेक्शन किया था।
साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। फिल्म का बजट पांच करोड़ 50 लाख था, जबकि इसमें बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ बटोर डाले थे। फिल्म की सफलता को देखते हुए इसका हिंदी में रीमेक बनाया गया था जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था।
दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म सीतारामम भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को बनाने में महज 16 करोड़ खर्च हुए थे, जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्मी 30 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए बाद में इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया था।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण के किरदार का हुआ खुलासा, अजय देवगन संग होगा यह खास नाता