विजय स्टारर 'लियो' पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में है। इस फिल्म पर काम काफी तेजी से चल रहा है। हाल ही में फिल्म से संजय दत्त का लुक सामने आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म की झलक देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
Leo: विजय की 'लियो' पर आया बड़ा अपडेट, दो भाग में निर्देशक लोकेश कनगराज बनाएंगे फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 'लियो' को दो भागों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। लोकेश कनगराज ने कथित तौर पर 'लियो' को दो भागों में बनाने का विचार रखा है। बताया जा रहा है कि इस गैंगस्टर ड्रामा को एक विस्तारित वर्णन की आवश्यकता है, जिसकी वजह से यह फैसला किया गया है। विजय ने लोकेश कनगराज के साथ सीक्वल बनाने के लिए भी हामी भर दी है। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार है जब सुपरस्टार किसी सीक्वल में नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकेश कनगराज द्वारा अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के बाद फिल्म का सीक्वल शुरू किया जाएगा। लोकेश कनगराज के पास इस समय 'थलाइवर 170', 'कैथी 2' और 'विक्रम 2' जैसी फिल्में हैं।
Leandro De Niro: नकली दवा के सेवन से हुई एक्टर रॉबर्ट डी नीरो के नाती लिएंड्रो की मौत? आरोपी युवती गिरफ्तार
ऐसे में माना जा रहा है कि 'लियो' के दूसरे भाग का निर्माण शुरू होने में कम से कम दो साल लगेंगे। बता दें कि पैन-इंडिया फिल्म लियो में संजय दत्त, तृषा, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, प्रिया आनंद, मंसूर अली खान, मैसस्किन, सैंडी और मैथ्यू थॉमस भी नजर आने वाले हैं।
फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर संगीत दिया है। 'लियो' 18 अक्टूबर को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले ही मोटी रकम बटोर चुकी है। फिल्म का अगला अपडेट 15 अगस्त को आएगा और प्रशंसक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Karan Johar: 'अभी क्या छुपाना...मेरे कपड़े उतार दिए सबने', 'मूवी माफिया' कहे जाने पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी