फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharaja: विजय सेतुपति की 50वीं में एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे अनुराग कश्यप, जानें कैसा होगा उनका रोल?

Mon, 24 Apr 2023 05:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Apr 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Vijay Sethupathi 50th Film Maharaja Anurag Kashyap to play the antagonist
अनुराग कश्यप, विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विजय सेतुपति देश के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कॉलीवुड के वह सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के बाद जल्द ही वह बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रहे हैं। इस बीच उनकी 50वीं फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 


Sania Mirza: टेनिस के बाद अब एक्टिंग में हाथ आजमाने को तैयार सानिया मिर्जा, एकता कपूर के इस शो में आएंगी नजर

Vijay Sethupathi 50th Film Maharaja Anurag Kashyap to play the antagonist
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी 50वीं फिल्म का नाम 'महाराजा' बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अनुराग कश्यप भी इस रिवेंज थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि वह इसमें विलेन की भूमिका निभाएंगे। 
Ashneer Grover: मौनी की बिकिनी फोटो लाइक करने पर अशनीर को झेलनी पड़ी थी पत्नी की नाराजगी! जानिए फिर क्या हुआ?

Vijay Sethupathi 50th Film Maharaja Anurag Kashyap to play the antagonist
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, फिल्म और इसके कलाकारों की आधिकारिक घोषणा अभी फिल्म निर्माताओं द्वारा की जानी बाकी है। बता दें कि 'महाराजा' विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की एक साथ दूसरी  फिल्म होगी। इससे पहले वे प 'इमाइका नोडिगल' में एक साथ काम कर चुके हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों में डीओपी नटराज, मुनीशकांत, अरुल डॉस और मणिकंदन शामिल हैं। फिल्म का संगीत अजनेश लोकनाथ द्वारा तैयार किया जाएगा, जिन्होंने 'कांतारा' का संगीत भी तैयार किया था।
Ekta Kapoor: ‘जवानी जानेमन’ की वजह से अलाया को मिली ‘यू टर्न’, एकता कपूर का नई हीरोइन पर दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Sethupathi 50th Film Maharaja Anurag Kashyap to play the antagonist
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पिछले साल फ्लोर पर गई थी और इसकी 60% शूटिंग पूरी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग 35 दिनों तक चलेगी और विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।
Aazam Teaser: जिमी शेरगिल की क्राइम-थ्रिलर आजम का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
Vijay Sethupathi 50th Film Maharaja Anurag Kashyap to play the antagonist
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो, विजय सेतुपति को आखिरी बार वेत्रिमारन की तमिल फिल्म 'विदुथलाई पार्ट 1' में देखा गया था। वह वर्तमान में एटली द्वारा निर्देशित जवान फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह मेरी क्रिसमस', 'मुंबईकर' और 'गांधी टॉक्स' में भी नजर आने वाले हैं।
TKSS: अफवाहें दरकिनार! 'द कपिल शर्मा शो' में सपना दीदी बनकर जल्द लौटेंगे कृष्णा अभिषेक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed