फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kannappa: कब जारी होगा 'कन्नप्पा' का ट्रेलर? विष्णु मांचू अपडेट साझा कर बोले- यह तैयार करना सबसे मुश्किल था...

Sun, 16 Mar 2025 11:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 16 Mar 2025 11:33 PM IST
सार

'कन्नप्पा' का टीजर हाल ही में जारी हुआ था। अब दर्शकों को ट्रेलर का इंतजार है। विष्णु मांचू ने अब फिल्म के ट्रेलर के बारे में दिलचस्प अपडेट साझा किया है। 

विज्ञापन
Vishnu Manchu shares update on Kannappa trailer says Readying it has been biggest task will release soon
'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम

विष्णु मांचू की पौराणिक ड्रामा 'कन्नप्पा' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और मोहनलाल के दिलचस्प कैमियो की वजह से चर्चा में है। अब विष्णु मांचू अपनी फिल्म का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिस पर विष्णु मांचू ने जानकारी साझा की है।


 

Vishnu Manchu shares update on Kannappa trailer says Readying it has been biggest task will release soon
सरथकुमार-कन्नप्पा - फोटो : एक्स

ट्रेलर पर काम करना मुश्किल रहा
फिल्म के प्रोमो ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है और ट्रेलर लॉन्च का समय भी नजदीक आ रहा है। अब एक इंटरव्यू में विष्णु ने बताया कि ट्रेलर को अंतिम रूप देना अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण काम रहा है। विष्णु मांचू ने कहा कि कन्नप्पा में कई बड़े सितारे हैं, इसलिए ऐसा ट्रेलर बनाना मुश्किल है, जो सभी को न्याय दे सके। ट्रेलर तैयार हुए दो महीने हो गए हैं, लेकिन अब भी इस पर काम चल रहा है।
Sikandar BTS Video: ‘सिकंदर’ के रिलीज से पहले ‘बम बम भोले’ का बीटीएस आया सामने, सेट पर मस्ती करते दिखे कलाकार

Vishnu Manchu shares update on Kannappa trailer says Readying it has been biggest task will release soon
कन्नप्पा - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अभी तैयार नहीं हुआ ट्रेलर
विष्णु ने आगे कहा कि पिछले दो महीने से ही ट्रेलर पर काम चल रहा है, क्योंकि कई वर्जन काटे गए। सभी अभिनेताओं और उनके प्रशंसकों के साथ न्याय करने वाले एक को अंतिम रूप देना एक बड़ा काम रहा है। हालांकि, जल्द ही अंतिम वर्जन को लॉक कर दिया जाएगा। ऐसे में अब फैंस को उम्मीद है कि अब इस महीने के अंत में या अप्रैल के शुरुआत में ट्रेलर जारी किया जाएगा।
Sikandar: इस दिन रिलीज होगा 'सिकंदर' का ट्रेलर, सलमान खान-रश्मिका मंदाना के डांस नंबर सॉन्ग पर भी आया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishnu Manchu shares update on Kannappa trailer says Readying it has been biggest task will release soon
'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

फिल्म की शूटिंग और निर्माण
फिल्म में काजल अग्रवाल देवी पार्वती की भूमिका में होंगी और मोहनलाल किराता की भूमिका में नजर आएंगे। मुख्य भूमिका निभाने के अलावा विष्णु ने कन्नप्पा की पटकथा भी लिखी है। इसका निर्माण विष्णु मांचू के पिता और दिग्गज अभिनेता-निर्माता मोहन बाबू ने किया है। इसकी शूटिंग न्यूजीलैंड, हैदराबाद और अन्य स्थानों पर की गई है।

विज्ञापन
Vishnu Manchu shares update on Kannappa trailer says Readying it has been biggest task will release soon
'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के कलाकार
विष्णु मांचू 'कन्नप्पा' में ऐश्वर्या भास्करन, मोहन बाबू, अक्षय कुमार, प्रभास, सरथकुमार, ब्रह्मानंदम, मुकेश ऋषि, मधु और प्रीति मुखुनदन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आगामी बड़े बजट की फिल्म एवीए एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के बैनर तले बनी है। मूल रूप से तेलुगु में शूट की गई 'कन्नप्पा' को तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में डब किया जाएगा। 'कन्नप्पा' 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed