{"_id":"668006ffad0cfe5536075dab","slug":"when-naga-chaitanya-confessed-to-infidelity-in-the-relationship-samantha-ruth-fans-got-angry-watching-viral-vi-2024-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naga Chaitanya: जब नागा चैतन्य ने कबूली थी रिश्ते में बेवफाई की बात, वायरल वीडियो देख भड़के सामंथा के प्रशंसक","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Naga Chaitanya: जब नागा चैतन्य ने कबूली थी रिश्ते में बेवफाई की बात, वायरल वीडियो देख भड़के सामंथा के प्रशंसक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:37 PM IST
सार
नागा चैतन्य का साल 2018 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। इसे देखकर उनकी पूर्व पत्नी और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के प्रशंसक भड़क उठे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य-सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नागा चैतन्य अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, अभिनेता ने शायद ही अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में कोई स्पष्टीकरण दिया है, लेकिन वह कुछ विवादास्पद विषयों पर बोलने से कभी नहीं कतराते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इसमें रिश्ते में बेवफाई पर नागा के विचारों ने प्रशंसकों को चौंका दिया है। साथ ही इसने उनकी पूर्व पत्नी और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के प्रशंसकों का भी खासा ध्यान आकर्षित किया है, जो क्लिप पर प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए हैं।
2 of 5
नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
वायरल वीडियो साल 2018 का है। अभिनेता ने अपनी फिल्म 'शैलजा रेड्डी अल्लुडु' के प्रचार के दौरान रिश्ते में बेवफाई पर बात की। दरअसल, नागा चैतन्य से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी रिश्ते में धोखा दिया है। इस पर अभिनेता ने कहा, 'हर किसी को जीवन में सब कुछ अनुभव करना चाहिए। तभी आप बड़े होते हैं और समझते हैं कि ठीक है, मैंने सभी अनुभव कर लिए हैं, अब घर बसाने का समय है।' जानकारी हो कि उस वक्त नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु पति-पत्नी थे।
3 of 5
नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो के वायरल होते ही सामंथा रुथ प्रभु के प्रशंसकों ने इस पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लगा दी और नागा चैतन्य को आड़े हाथों लेने से नहीं चूके। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'उनके लिए अच्छा है और उन्हें वही मिला जिसके वह हकदार थे। वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'मनोरंजन जगत की हस्तियों के लिए यह बेहद आम बात है।' हालांकि, नागा के कुछ प्रशंसकों ने उनका समर्थन भी किया है।
नागा चैतन्य की बात करें तो वह तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। उन्होंने 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। इस जोड़े ने 2021 में अलग होने की घोषणा की। 2022 से नागा के अभिनेत्रा शोभिता धूलिपाला को डेट करने की अफवाह है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
नागा चैतन्य ने अद्वैत चंदन की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें आमिर खान, करीना कपूर और मोना सिंह ने अहम किरदार निभाए। उन्हें आखिरी बार वेंकट प्रभु की पीरियड एक्शन-थ्रिलर 'कस्टडी' में देखा गया था, जिसमें उनके सह-कलाकार अरविंद स्वामी, कृति शेट्टी, प्रियामणि, आर. सरथकुमार और संपत राज थे। नागा अगली बार चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित फिल्म 'थंडेल' में दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।