सब्सक्राइब करें

बचपन में किया संघर्ष, छोटे गांव से निकलकर बने पैन-इंडिया स्टार; आज यश हैं कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 08 Jan 2026 07:26 AM IST
सार

Kannada Actor Yash Birthday: कन्नड एक्टर यश आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और उनकी फिल्में पूरे भारत में पॉपुलर हैं। आइए, यश के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।

विज्ञापन
Yash Birthday Age Acting Career Love Life Upcoming Movies Income Net Worth All Details
एक्टर यश - फोटो : अमर उजाला

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश, जिन्हें 'रॉकी भाई' के नाम से भी जाना जाता है, 8 जनवरी 2026 को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश की जर्नी काफी इंस्पायरिंग रही है। एक छोटे गांव से निकलकर पैन-इंडिया स्टार बनना काफी संघर्ष भरा रहा। फैंस उनकी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज का बेसब्रr से इंतजार कर रहे हैं।  

Trending Videos
Yash Birthday Age Acting Career Love Life Upcoming Movies Income Net Worth All Details
यश - फोटो : सोशल मीडिया

यश का जन्म
यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उनका जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हासन जिले के एक छोटे से गांव बूवनाहल्ली में हुआ था। उनके पिता अरुण कुमार कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में बस ड्राइवर थे और बाद में बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में काम किया। उनकी मां पुष्पा एक गृहिणी हैं। यश की एक छोटी बहन नंदिनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash Birthday Age Acting Career Love Life Upcoming Movies Income Net Worth All Details
यश - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन में किया संघर्ष
बचपन में यश का परिवार एक छोटी किराने की दुकान चलाता था, जहां वे मदद किया करते थे। स्कूल के दिनों में ही उन्हें एक्टिंग और डांस का शौक था। वे मैसूर के महाजन एजुकेशन सोसाइटी स्कूल में पढ़े। उनके माता-पिता चाहते थे कि वे सरकारी नौकरी करें, लेकिन यश को एक्टिंग का जुनून था। 16 साल की उम्र में वे घर से भागकर बैंगलोर आ गए और एक फिल्म सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने लगे।

Yash Birthday Age Acting Career Love Life Upcoming Movies Income Net Worth All Details
यश - फोटो : सोशल मीडिया

यश का करियर
यश का करियर 2000 के दशक में टीवी से शुरू हुआ। 2004 में उन्होंने कन्नड़ टीवी सीरियल 'सिली लल्ली' से डेब्यू किया। उसके बाद 'नंदा गोकुला', 'प्रीति इलाडा मेले', 'मेल बिल्लू' और 'शिवा' जैसे शोज में काम किया। वे थिएटर में भी एक्टिव रहे। यश ने बी.वी. करंथ की 'बेनाका' ट्रूप में बैकस्टेज काम किया जिसके लिए उन्हें रोजाना 50 रुपये मिलते थे। 2007 में फिल्म 'जंबदा हुदुगी' में सपोर्टिंग किया। पहली लीड रोल वाली फिल्म 'रॉकी' (2008) थी, लेकिन वह फ्लॉप रही। फिर भी, उन्होंने हार नहीं मानी।

विज्ञापन
Yash Birthday Age Acting Career Love Life Upcoming Movies Income Net Worth All Details
यश - फोटो : सोशल मीडिया

'KGF' से मिला स्टारडम
'केजीएफ चैप्टर 1' एक पैन-इंडिया एक्शन फिल्म है। यह कन्नड़ की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। इस फिल्म के लिए यश को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए। यह कन्नड़ की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। केजीएफ सीरीज ने उन्हें पूरे भारत में स्टार बना दिया। वे कई अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। अब फैंस को 'KGF 3' का इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed