Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Spirit update trisha to cast in Sandeep Reddy Vanga film with prabhas reports they did Varsham Pournami movies
{"_id":"66af52cba3793409a501d99c","slug":"spirit-update-trisha-to-cast-in-sandeep-reddy-vanga-film-with-prabhas-reports-they-did-varsham-pournami-movies-2024-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Spirit: प्रभास के साथ 'स्पिरिट' में अभिनय करेंगी यह साउथ अभिनेत्री? अभिनेता के साथ पहले भी कर चुकी हैं फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Spirit: प्रभास के साथ 'स्पिरिट' में अभिनय करेंगी यह साउथ अभिनेत्री? अभिनेता के साथ पहले भी कर चुकी हैं फिल्में
साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास खाते में और भी कई दिलचस्प फिल्में हैं। उनमें से एक उनकी फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ है, जिसका नाम 'स्पिरिट' है। यह फिल्म जनवरी, 2025 से फ्लोर पर आने के लिए तैयार है। वहीं अब बीच फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को कास्ट करने को लेकर नई दिलचस्प जानकारी सामने आई है। खबर है कि फिल्म में निर्माता प्रभास के विपरीत नायिका के लिए साउथ अभिनेत्री तृषा को कास्ट करने के बारे में बातचीत कर रहे हैं।
2 of 5
तृषा कृष्णन
- फोटो : इंस्टाग्राम: @trishakrishnan
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, जिन्होंने 'एनिमल' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी धमाकेदार फिल्में बनाई हैं, अब वे अभिनेता प्रभास के साथ 'स्पिरिट' नाम की फिल्म में काम करेंगे। अब, इस प्रोजेक्ट के बारे में ताजा खबर यह है कि अभिनेत्री तृषा एक बार फिर प्रभास के साथ इस फिल्म में काम करेंगी। इससे पहले तृषा ने 'वर्षम' और 'पूर्णिमा' जैसी फिल्मों में प्रभास के साथ काम किया है। ऐसे में अब वे एक बार फिर आगामी फिल्म में प्रभास के साथ अभिनय करेंगी। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्शन थ्रिलर कही जाने वाली इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में और खलनायक दोनों की भूमिका में नजर आएंगे। अगर ये खबरें सच हुईं तो यह पहली बार होगा जब प्रभास अपने करियर में नकारात्मक भूमिका निभाएंगे। 300 करोड़ रुपये से अधिक के बजट के साथ बड़े पैमाने पर बनी इस फिल्म की शूटिंग दो साल से अधिक समय तक चलेगी। फिल्म की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
इससे पहले फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने कहा था, 'हां, स्पिरिट अर्जुन रेड्डी और एनिमल दोनों से बड़ी होने वाली है। निर्माता 300 करोड़ रुपये लगाने जा रहे हैं। मैं हमेशा इस बात पर गौर करता हूं कि निर्माता उस पैसे को कैसे वसूल करेगा। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि निर्माता पैसा कमाता है और फिर दूसरी फिल्म बनाता है। मुझे लगता है कि प्रभास गारू के लिए यह एक वैध बजट है।'
विज्ञापन
5 of 5
तृषा कृष्णन
- फोटो : इंस्टाग्राम: @trishakrishnan
वहीं बात करें तृषा की तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज 'बृंदा' में देखा गया, जो ओटीटी स्पेस में उनकी पहली फिल्म है। यह सीरीज वर्तमान में सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इस थ्रिलर सीरीज में तृषा खाकी वर्दी वाली ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। सूर्या मनोज वंगाला द्वारा निर्देशित इस सीरीज में आठ एपिसोड हैं। इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।