{"_id":"66b9f5938fc55f0c470d811d","slug":"sridevi-birth-anniversary-know-unknown-facts-about-actress-love-life-and-filmy-career-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी की एक मुस्कान पर दिल हार बैठते थे फैंस, बॉलीवुड की 'चांदनी' बन हुईं मशहूर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी की एक मुस्कान पर दिल हार बैठते थे फैंस, बॉलीवुड की 'चांदनी' बन हुईं मशहूर
हिंदी सिनेमा में हर कोई बड़ी पहचान बनाने का ख्वाब लिए आता है। इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जो दर्शकों के जहन में सदियों के लिए बस जाते हैं। इंसान भले ही दुनिया से चला जाता है, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा फैंस के दिलों में अमर रहता है। आज हम आपको ऐसी ही खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मुस्कान का जमाना दीवाना था, उन्होंने अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अपने अभिनय से भी लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई थी। हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की। आइए जानते हैं अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में।
2 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : इंस्टाग्राम
करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, उन्होंने साल 1975 में फिल्म “राजा को रानी से प्यार हो गया” में अपने अभिनय का डेब्यू किया था।
3 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sridevi.kapoor
एक समय ऐसा था, जब हिंदी सिनेमा में श्रीदेवी के नाम पर फिल्में चलती थीं। अभिनेत्री की बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करें “हिम्मतवाला”, “मेरे हौसले”, “नागीन”, “चांदनी”, “लम्हें”, “मोम का गुलदस्ता” और “इंग्लिश विंग्लिश”जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। यही नहीं, दिवंगत अभिनेत्री ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषी फिल्मों में भी काम कर अपने अभिनय का कौशल दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sridevi.kapoor
श्रीदेवी ने फिल्मों में 50 साल तक काम किया। वह बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहलाई जाती हैं। उनके करियर का ग्राफ कई बार नीचे भी गिरा, लेकिन अपने अभिनय के बल पर श्रीदेवी ने सभी का दिल जीता। 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sridevi.kapoor
श्रीदेवी का फिल्मी करियर जब उंचाइयों पर था, तभी उनके और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर की खबरे मीडिया में उड़ने लगी। ये तक कहा गया कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन बाद में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली। बता दें कि श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' थी। श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 में एक होटल के कमरे के बाथ टब में डूबने से मौत हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।