Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Stars Married to Non Celebrities Shahid Mira Rajput John Abraham Priya Runchal Vivek Oberoi Priyanka Alva
{"_id":"659af9f05fed9e96b90c76e0","slug":"stars-married-to-non-celebrities-shahid-mira-rajput-john-abraham-priya-runchal-vivek-oberoi-priyanka-alva-2024-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B Town: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने गैर सिनेमाई परिवार से जोड़ा रिश्ता, इन्हें बनाया अपना हमसफर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
B Town: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने गैर सिनेमाई परिवार से जोड़ा रिश्ता, इन्हें बनाया अपना हमसफर
बॉलीवुड में ज्यादातर स्टार्स को इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों के साथ ही शादी के बंधन बंधते देखा जाता है, लेकिन बी टाउन के कई ऐसे बड़े सितारें भी हैं, जिन्होंने गैर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों से शादी की और आज अपने गृहस्थ जीवन में काफी खुश हैं। चलिए आज आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताते हैं।
2 of 5
शाहिद राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम शाहिद कपूर और मीरा राजपूत है। अपनी शादी से पहले शाहिद ने कहा था कि वे किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करना चाहते। उनकी किस्मत ने भी उनका साथ दिया और उन्होंने दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की। दोनों के दो बच्चे भी हैं। आज ये कपल इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक है।
3 of 5
जॉन अब्राहम और प्रिया रूंचाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में दूसरा नाम जॉन अब्राहम का हैं, जिन्होंने 10 साल तक बिपाशा बसु को डेट किया था और उनसे ब्रेकअप होने के बाद जॉन ने बैंकर प्रिया रुंचाल के साथ शादी की। जॉन की यह शादी बेहद सादे समारोह में हुई। दोनों के शादी की कोई तस्वीर भी नहीं जारी की गई और न ही तत्काल रूप से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई। हालांकि, अब्राहम ने बाद में इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जिम्मी शेरगील और प्रियंका पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहब्बतें से अपना डेब्यू करने वाले डैशिंग अभिनेता जिम्मी शेरगिल ने भी दिल्ली की प्रियंका पुरी से शादी की, जिनका सिनेमा की दुनिया से कोई वास्ता नहीं है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। आज दोनों अपने गृहस्थ जीवन में काफी खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अगला नाम विवेक ओबेरॉय का है। ऐश्वर्या राय के लिए विवेक ने अपना सबकुछ दावं पर लगा दिया। अंतत: उन्होंने कर्नाटक के पूर्व मंत्री की बेटी प्रियंका अल्वा से शादी कर ली। उनके दो बच्चे भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।