फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stars Turned Writers: इन सितारों ने अपनी फिल्म में अभिनय के साथ-साथ लेखन भी किया, सलमान खान भी हैं शामिल

Sun, 23 Jun 2024 04:00 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 23 Jun 2024 04:00 PM IST
सार

आज हम बात करेंगे उन कलाकारों की, जिन्होंने फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ उसके लेखन में भी योगदान दिया। 

विज्ञापन
Stars Turned Script Writers for Their Own Films Salman Khan Veer Farhan Akhtar Zindagi Na Milegi Dobara
एक ही फिल्म में अभिनय और लेखन करने वाले सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय फिल्म इतिहास में एक से बढ़कर एक कलाकार हुए हैं। इस दौरान कई कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। एक फिल्म को बनाने में कई सारे लोगों का योगदान होता है, कई सारे अलग-अलग क्षेत्रों के लोग मिलकर एक फिल्म का निर्माण करते हैं। उदाहरण के तौर पर एक फिल्म को बनाने के लिए कहानीकार, गीतकार, अभिनेता, तकनीकी विशेषज्ञ, कैमरा मैन आदि कई अलग-अलग विद्या वाले लोगों की जरुरत पड़ी है। हालांकि, कई ऐसे भी कलाकार हुए हैं, जिन्होंने एक ही फिल्म में ऐसी एक से ज्यादा जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। आज हम बात करेंगे उन कलाकारों की, जिन्होंने फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ उसके लेखन में भी योगदान दिया। 


Jackky Bhagnani: पूजा एंटरटेनमेंट के दफ्तर को बेचकर कर्ज चुकाएंगे जैकी भगनानी? बिल्डर से हो गया सौदा!

Stars Turned Script Writers for Their Own Films Salman Khan Veer Farhan Akhtar Zindagi Na Milegi Dobara
विष्णु मांचू - फोटो : इंस्टाग्राम
विष्णु मांचू
इस कड़ी में सबसे ताजा नाम है अभिनेता विष्णु मांचू का, जो अपनी आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में शीर्षक भूमिका निभा रहे हैं। शिव भक्त कन्नप्पा को लेकर मान्यता है कि वो महाभारत के अर्जुन हैं, जो दूसरा जन्म लेकर कलियगु में आए हैं। उन्हें शिवजी से वरदान मिला था कि वह महादेव के बड़े भक्त के रूप में कलियुग में जन्म लेंगे। इस फिल्म का निर्देश मुकेश कुमार सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म में विष्णु मांचू  ने कन्नप्पा का किरदार करने के साथ-साथ स्क्रीन प्ले भी लिखा है। फिल्म इस साल ही रिलीज होने वाली है। हालांकि, इसकी सटीक रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है। 
Bollywood Actress: श्रीनगर में छुट्टियां मना रही हैं 70 के दशक की ये अभिनेत्रियां, यूजर्स बोले- विंटेज क्वीन
 
Stars Turned Script Writers for Their Own Films Salman Khan Veer Farhan Akhtar Zindagi Na Milegi Dobara
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम

फरहान अख्तर
फरहान बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का काफी सही तरीके से प्रदर्शन किया है। वह एक निर्देशक, निर्माता, गीतकार, पटकथा लेखक और अभिनेता हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल चाहता है' से निर्देशन में कदम रखा था। इसके बाद इन्होंने 'रॉक ऑन', 'डॉन' आदि कई फिल्मों का निर्देशन किया। इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेता 'लक बाय चांस', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'भाग मिल्खा भाग', 'तूफान' आदि फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में अभिनय करने के साथ-साथ स्क्रीन प्ले लिखने में भी योगदान दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान, अभय देओल, कटरीना कैफ आदि कलाकार नजर आए थे। 
Bollywood Actors: बूढ़े किरदारों में छाए ये बॉलीवुड सितारे, सूची में कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Turned Script Writers for Their Own Films Salman Khan Veer Farhan Akhtar Zindagi Na Milegi Dobara
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान बतौर अभिनता काफी ज्यादा मशहूर हैं, वह हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' में सहायक भूमिका निभा कर किया था। इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'मैंने प्यार किया' अगले साल 1989 में रिलीज हुई। इस फिल्म से वह रातों रात स्टार बन गए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफल फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने बीते तीन दशक इस फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता काम किया है। हालांकि, इस बीच कुछ-कुछ फिल्मों में उन्होंने अपने कलम की कला भी दिखायी है। उन्होंने साल 2010 में रिलीज हुई उनकी फिल्म वीर में अभिनय के साथ-साथ लेखन में भी योगदान दिया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थी। 
Star Kids: अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं ये स्टारकिड्स, लिस्ट में श्वेता की लाडली भी शामिल

विज्ञापन
Stars Turned Script Writers for Their Own Films Salman Khan Veer Farhan Akhtar Zindagi Na Milegi Dobara
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विनीत कुमार सिंह
विनीत भारतीय फिल्म अभिनेता और लेखक हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'पिताह' फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने 'बॉम्बे टॉकीज, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' आदि फिल्मों में भी काम किया। इन फिल्मों से उन्हें पहचान मिली। इनके अलावा 'देव डी' और 'अग्ली' फिल्म ने भी उन्हें पहचान दिलाने में काफी सहायता की। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मुक्काबाज' में वह बतौर मुख्य अभिनेता नजर आए। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ विनीत ने लेखन भी किया था। उन्होंने फिल्म की कहानी लिखने में योगदान किया था। 
Indian 2 trailer: 'इंडियन 2' में फिर से दिखने वाला है कमल हासन का जादू, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed