Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
these star kids love life is always the talk of the town janhvi kapoor palak tiwari ananya pandey nysa devgn
{"_id":"6677e312eb2e9b4fe70e7814","slug":"these-star-kids-love-life-is-always-the-talk-of-the-town-janhvi-kapoor-palak-tiwari-ananya-pandey-nysa-devgn-2024-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Star Kids: अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं ये स्टारकिड्स, लिस्ट में श्वेता की लाडली भी शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Star Kids: अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं ये स्टारकिड्स, लिस्ट में श्वेता की लाडली भी शामिल
बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज की बेटियां अब बड़ी हो गई हैं और वे अपने माता-पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने की कोशिश में लगी हुई हैं। वहीं कुछ स्टार किड्स अभी बॉलीवुड में काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी का एहसास सबको है। ऐसे में दर्शकों को इन स्टार किड्स के काम के अलावा उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानने की काफी उत्सुकता रहती हैं। आइए आज आपको बॉलीवुड के स्टार किड्स के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर के किस्से आए दिन सुनने को मिलते हैं।
2 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि वे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। वहीं अगर पलक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। हालांकि अभी इस बात को लेकर किसी ने भी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे के साथ दिखाई देते हैं। जान्हवी के पिता बोनी कपूर भी दोनों की दोस्ती के बारे में बयान दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। वहीं पिछले दिनों खबर आई थी कि उनके और आदित्य रॉय कपूर के बीच ब्रेकअप हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
नीसा देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के सुपर स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वे अक्सर अपने स्टाइल और लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे इस समय लंदन के एक इंडियन बिजनेसमैन वेदांत महाजन को डेट कर रही हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक किसी ने कोई बयान नहीं दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।