फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2: 'स्त्री 2' की सफलता पर बोले 'जना', अभिषेक बनर्जी ने श्रद्धा-राजकुमार की क्रेडिट पर दी प्रतिक्रिया

Mon, 26 Aug 2024 11:52 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 26 Aug 2024 11:52 AM IST
सार

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ रही है। फिल्म की सफलता का क्रेडिट किसे दिया जाए यह बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बहस को लेकर अभिषेक बनर्जी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 
विज्ञापन
Stree 2 Abhishek Banerjee Reacts To Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Credit film
अभिषेक बनर्जी 'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बनर्जी ने 'स्त्री 2' में 'जना' का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके किरदार की भी खूब प्रशंसा हो रही है। इसी बीच फिल्म को लेकर यह बहस सोशल मीडिया पर छीड़ी हुई है कि आखिर 'स्त्री 2' की सफलता का श्रेय किसे दिया जाए। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान द्वारा निर्मित यह फिल्म 2018 की 'स्त्री' का सीक्वल है।
Stree 2 Abhishek Banerjee Reacts To Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Credit film
अभिषेक बनर्जी 'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान 'स्त्री 2' में जना का किरदार निभा चुके अभिषेक बनर्जी ने कहा, "मुझे पीआर की समझ नहीं है। मुझे सोशल मीडिया पर होने वाली बातचीत की समझ नहीं है। जब भी कुछ सफल होता है, तो हमेशा कुछ नकारात्मक चीजें सामने जरूर आती हैं लेकिन हम इन चीजों पर ध्यान नहीं देते।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Abhishek Banerjee Reacts To Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Credit film
'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक ने आगे कहा, “जब हमने यह फिल्म शुरू की थी, तब हमने नहीं बोला था कि फिल्म इसकी है या उसकी है। जब हमने फिल्म साइन की थी। आपने खुद ही देखा होगा बहुत बार लोगों ने बोला है कि 'जना' की एंट्री पे लोग सबसे ज्यादा तालियां बजाते हैं। इतने बड़े सितारों के बीच मैं क्या है जना?'' आगे अभिषेक ने कहा, ''ये फिल्म कलाकारों की टोली की फिल्म है। ये सबकी फिल्म है और यही फिल्म की खूबसूरती है। बाकी सब बेकार की बातें हैं।”
 
विज्ञापन
Stree 2 Abhishek Banerjee Reacts To Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Credit film
'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगे अभिषेक ने कहा, "स्त्री अमर कौशिक की है। चाहे आप कितना भी लड़ लें, यह सब व्यर्थ है। निर्देशक जहाज का कप्तान होता है और याद रखें कि कोई भी फिल्म, कोई भी अच्छा प्रदर्शन, जो भी आप लोग देख रहे हैं, वह निर्देशक की वजह से है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह टीम को जोड़े रख सकता है। 'स्त्री 2' एक सामूहिक फिल्म है।" आगे 'जाना' ने कहा, "यह फिल्म सभी के प्यार और कड़ी मेहनत से बनी है। इसलिए, झगड़े का सवाल ही नहीं है।'' 
Stree 2: जब 'स्त्री' में विक्की की भूमिका के लिए चुना गया था दूसरा अभिनेता! रोल को किया अस्वीकार, अब है अफसोस
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed