Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Stree 2 actor Rajkummar Rao has spoken about his struggles to reach the top says mother always supported me
{"_id":"66cc15fa05bb3152e101a79c","slug":"stree-2-actor-rajkummar-rao-has-spoken-about-his-struggles-to-reach-the-top-says-mother-always-supported-me-2024-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2: पैसे न होने के कारण 70 किलोमीटर साइकिल से आते-जाते थे राजकुमार राव, मां को दिया अपनी सफलता का श्रेय","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2: पैसे न होने के कारण 70 किलोमीटर साइकिल से आते-जाते थे राजकुमार राव, मां को दिया अपनी सफलता का श्रेय
राजकुमार राव इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' की अपार सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इसमें राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। ये 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं और बताया है कि शुरुआती वर्षों में दिल्ली में रहना उनके लिए काफी कठिन था।
2 of 5
राजकुमार राव-स्त्री 2
- फोटो : एक्स
हाल ही में, न्यूज 18 से बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा, "मुझे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और उन्होंने मुझे वैसे ही स्वीकार किया है जैसा मैं हूं। मैं कहीं से भी नहीं आया हूं," उन्होंने कहा कि वह साधारण बैकग्राउंड से आते हैं और अच्छे पैसे के साथ बड़े नहीं हुए। अभिनेता ने बताया, "मुझे बहुत सारे संदेश मिले हैं जो कहते हैं कि यह एक व्यक्तिगत जीत की तरह लगता है।"
3 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने आगे बताया कि उनका सफर आसान नहीं था, बल्कि कठिन था। राजकुमार ने याद किया कि दिल्ली में थिएटर के दिनों से ही उनकी मुश्किलें शुरू हो गई थीं। कई बार जब उनके पास ट्रांसपोर्ट लेने के लिए पैसे नहीं होते थे, तो वे 70 किलोमीटर साइकिल से आते-जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव ने कहा, "फिर, FTII के बाद मुंबई आना। यह एक महंगा शहर है। इसलिए, यहां सिर्फ जीवित रहना ही एक चुनौती थी। मैं किसी को नहीं जानता था, कहां से शुरू करूं, किससे मिलूं। मैं अपना रास्ता खुद ही निकाल लेता था।"
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
अभिनेता ने आगे कहा, "जब चीजें अस्त-व्यस्त हो रही थीं तो उनके परिवार के सदस्यों, खासकर उनकी मां ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया था।" अभिनेता का कहना है कि उनकी मां जानती थीं कि मैं भावुक था। इसलिए उनके आशीर्वादों और भगवान ने मुझे सही रास्ता दिखाया और मैं सही लोगों से मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।