फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2: 'स्त्री 2' में राजकुमार राव ने मशहूर गाने की दो लाइन गलत गाई, खर्च आ गया 25 लाख रुपये

Wed, 04 Sep 2024 01:22 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 01:22 PM IST
सार

कॉमेडी फिल्मों में अक्सर इम्प्रोवाइजेशन की जाती है, जिससे सीन इतना मजेदार बन जाता है कि दर्शक खुद को हंसने से रोक नहीं पाते। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'स्त्री 2' में भी राजकुमार राव ने एक सीन में ऐसा ही किया है और उस सीन को देखते ही लोग ठहाका लगा रहे हैं। इस सीन के लिए फिल्म निर्माताओं को 25 लाख रुपये की कीमत भी चुकानी पड़ी थी।
 
विज्ञापन
Stree 2 actor Rajkummar Rao improvisation of calm down song cost 25 lakh rupees
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

'स्त्री 2' में एक सीन आता है, जिसमें बिट्टू का किरदार निभा रहे अपारशक्ति खुराना अपनी प्रेमिका से मिलने जाते हैं। इस दौरान राजकुमार राव (विक्की) घर के बाहर एक बाइक पर बैठे-बैठे हैडफोन लगाकार मजे से गाना सुन रहे होते हैं और बिट्टू का इंतजार करते हैं। वो रेमा और सेलेना गोमेज का मशहूर गाना काम डाउन सुन रहे होते हैं, लेकिन उसे तोड़-मरोड़कर गलत गाते रहते हैं।

Stree 2 actor Rajkummar Rao improvisation of calm down song cost 25 lakh rupees
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

फिल्म में जना का रोल करने वाले अभिषेक बनर्जी ने फीवर एफएम को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि राजकुमार राव की ये इम्प्रोवाइजेशन काफी महंगी पड़ी थी, क्योंकि इसके लिए राइट्स लेने पड़े थे और 25 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। अभिषेक ने कहा कि शायद ये हिंदुस्तान के इतिहास का सबसे महंगा इम्प्रोवाइजेशन था।

Emergency: फिल्म की रिलीज से जुड़ी याचिका पर HC की सुनवाई, कहा- एक हफ्ते की देरी से खास फर्क नहीं पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 actor Rajkummar Rao improvisation of calm down song cost 25 lakh rupees
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' के सीक्वल 'स्त्री 2' ने छप्परफाड़ कमाई की है और ये सिलसिला अभी भी जारी है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में कई जगहों पर पॉप कल्चर संदर्भ का इस्तेमाल करके सीन को मजेदार बनाया गया है। इसकी कहानी नीरेन भट्ट ने लिखी है। वो अक्सर अपनी फिल्मों में ऐसा करते रहते हैं।

Eye Infection: बदलते मौसम में इन्फेक्शन से इस संगीत सुपरसितारे की हालत खराब, बोले, ठीक से दिखना बंद हो गया है

विज्ञापन
Stree 2 actor Rajkummar Rao improvisation of calm down song cost 25 lakh rupees
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

'स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी ने अहम भूमिका निभाई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। खास बात ये है कि इसमें दर्शकों को वरुण धवन और अक्षय कुमार का कैमियो भी देखने को मिलता है। 

Winona Keanu: क्या वाकई में विनोना राइडर-कीनू रीव्स की 'ड्रैकुला' के सेट पर हुई थी शादी? मैसेज में पति-पत्नी..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed