फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Collection: रविवार को फिर दिखाया श्रद्धा-राजकुमार की स्त्री 2 ने दम, 25वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Sun, 08 Sep 2024 08:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 08 Sep 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 box office Collection Day 25 Shraddha Kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' का जलवा अब तक बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। फिल्म कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में है और अब भी मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं, अब फिर 'स्त्री 2' वीकएंड का फायदा उठाने में कामयाब रही है। नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी इसकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। वहीं, अब 25वें दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की है।

Stree 2 box office Collection Day 25 Shraddha Kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी श्रद्धा कपूर और राजकुमार अभिनीत फिल्म स्त्री 2 पहले ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर इतिहास रच चुकी है। यह फिल्म पहले दिन से ही फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ अपने कदम जमाए हुए है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Stree 2 box office Collection Day 25 Shraddha Kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

वहीं दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की। इस वीकएंड भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। शनिवार यानी 17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने रविवार यानी 18वें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। उस दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 box office Collection Day 25 Shraddha Kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन वीकएंड पर फिर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। बीते दिन शनिवार को यानी 24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। 'स्त्री 2' ने आज 9.16 करोड़ रुपये कमाए।

विज्ञापन
Stree 2 box office Collection Day 25 Shraddha Kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, कुल कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' अब तक 525.41 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक का सामना कर रहा है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed