श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कमाई के मामले में धूल चटा दी है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। यह फिल्म अपने छठे सप्ताह में है। हालांकि, आज फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं 'स्त्री 2' ने 40वें दिन कितनी कमाई की।
Stree 2 Box Office Collection Day 40: स्त्री 2 का जलवा अब भी कायम, 40वें दिन हुई इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। फिल्म अब 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। इसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये की कमाई की।
इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 37वें दिन पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया। 38वें दिन इसने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए उछाल के साथ पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
आज सोमवार को फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। 'स्त्री 2' ने 40वें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 578.9 करोड़ रुपये हो चुका है। 'स्त्री 2' को टक्कर देने के लिए हाल के दिनों में कोई बड़ी रिलीज नहीं हुई है। करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' साथ ही 'तुम्बाड' भी री-रिलीज हुई है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों से 'स्त्री 2' की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है।