फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yudhra Box Office Collection Day 4: चौथे दिन ‘युद्रा’ का निकला दम, फिल्म ने की महज इतनी कमाई

Tue, 24 Sep 2024 07:29 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 24 Sep 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Yudhra Box Office Collection Day 4 siddhant chaturvedi raghav juyal malavika mohanan
युद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi
सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की फिल्म ‘युद्रा’ का प्रदर्शन दिन-ब-दिन गिरता चला जा रहा है। फिल्म को वीकेंड का भी फायदा नहीं मिल सका। ‘युद्रा’ ने शुरूआत तो ठीक-ठाक की थी, लेकिन उसे बेहतर करने में नाकामयाब रही। फिल्म को पहले दिन राष्ट्रीय सिनेमा दिवस का फायदा मिला, जिसने इसे एक औसत शुरूआत दी, बावजूद इसके फिल्म रफ्तार नहीं पकड़ पाई। आइए जानते हैं इसके चौथे दिन का हाल।


 
Yudhra Box Office Collection Day 4 siddhant chaturvedi raghav juyal malavika mohanan
युद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi
पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म युद्रा में सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म में एक्शन तो दमदार है पर कहानी में वो दम नही जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला सके। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया।
Tiger Shroff: क्या इन फिल्मों से हटा पाएंगे फ्लॉप फिल्मों का ग्रहण, टाइगर श्रॉफ के हाथ लगे कई बड़े प्रोजेक्ट!

 
Yudhra Box Office Collection Day 4 siddhant chaturvedi raghav juyal malavika mohanan
'युद्रा' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन की कमाई
‘युद्रा’ का निर्देशन रवि उध्यावर ने किया है और फिल्म को श्रीधर राघवन, फरहान अख्तर और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है। पहले दिन के प्रदर्शन के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म की कमाई में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। दूसरे दिन यह महज एक करोड़ 75 लाख पर सिमट गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yudhra Box Office Collection Day 4 siddhant chaturvedi raghav juyal malavika mohanan
फिल्म युद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वीकेंड पर कैसा रहा हाल?
फिल्म में राघव जुयाल के काम को काफी सराहना मिल रही है। वहीं, मालविका मोहनन की स्क्रीन प्रजेंस भी पसंद आई। तीसरे दिन वीकेंड का फायदा फिल्म नहीं उठा सकी। दूसरे दिन की कमाई से मामूली सुधार दिखा। फिल्म ने तीसरे दिन दो करोड़ 25 लाख की कमाई की। 

 
विज्ञापन
Yudhra Box Office Collection Day 4 siddhant chaturvedi raghav juyal malavika mohanan
'युद्रा' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चौथे दिन का कारोबार
20 सितंबर को ‘युद्रा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। फिल्म को रिलीज हुए आज चार दिन हो गए पर कमाई के मामले में यह सुस्त ही दिख रही है। चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 75 लाख रुपये बॉक्स ऑफिस से जोड़े हैं। इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कारोबार नौ करोड़ 25 लाख रुपये का हो गया है।
OTT This Week: रोमांस-ड्रामा के साथ इस हफ्ते लगेगा हॉरर का तड़का, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed