Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Stree 2 Pankaj Tripathi Talked about Box Office Challenge Said I have managed to return money to the Producers
{"_id":"6699fe46598875cb2f0e1418","slug":"stree-2-pankaj-tripathi-talked-about-box-office-challenge-said-i-have-managed-to-return-money-to-the-producers-2024-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pankaj Tripathi: पंकज ने बॉक्स ऑफिस चुनौतियों पर की बात, बोले- 'मैं निर्माताओं के पैसे लौटाने में कामयाब रहा'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pankaj Tripathi: पंकज ने बॉक्स ऑफिस चुनौतियों पर की बात, बोले- 'मैं निर्माताओं के पैसे लौटाने में कामयाब रहा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:19 AM IST
सार
पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस के नतीजों से निपटने के बारे में बात की है। उन्होंने अभिनय के प्रति अपने दृष्टिकोण और बॉक्स ऑफिस परिणामों को कैसे संभालते हैं, इस बारे में खुलकर बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अपनी शानदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिन रिलीज हुआ है। दर्शकों को इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है। इसी बीच पंकज त्रिपाठी ने बॉक्स ऑफिस के नतीजों से निपटने के बारे में बात की है। उन्होंने अभिनय के प्रति अपने दृष्टिकोण और बॉक्स ऑफिस परिणामों को कैसे संभालते हैं, इस बारे में खुलकर बात की है।
2 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एक बातचीत में पंकज त्रिपाठी से सवाल किया गया कि क्या असफलता से उन्हें निराशा होती है। इस पर अभिनेता ने कहा, 'बिल्कुल नहीं।' अभिनेता ने कहा कि जब वह शूटिंग के दौरान अपना 100 प्रतिशत देते हैं और अपने काम के प्रति सच्चे रहते हैं, तो उन्हें बुरा क्यों महसूस करना चाहिए?
अभिनेता ने कहा, 'मैं बॉक्स ऑफिस के कारोबार को समझता हूं। सौभाग्य से मैंने जितनी भी फिल्में की हैं, चाहे वे बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हों या नहीं, वे निर्माताओं को पैसे वापस करने में कामयाब रही हैं। मैं गणित जानता हूं।' पंकज त्रिपाठी की ये मानसिकता उन्हें एक ऐसी इंडस्ट्री से में अलग करती है जो अक्सर बॉक्स ऑफिस नंबरों से प्रेरित होता है।
पंकज त्रिपाठी की आखिरी फिल्म 'मैं अटल हूं' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी। ये फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व पीएम की भूमिका को बखूबी उतारा था, जिसके लिए उनकी खूब सराहना हुई थी। ये फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
हाल ही में पंकज त्रिपाठी वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आएंगे। ये स्त्री का सीक्वल है। राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी स्टारर इस फिल्म में वरुण धवन कैमियो में नजर आएंगे। वहीं, तमन्ना भाटिया फिल्म के एक गाने में दिखाई देंगी। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।