फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: दो दिनों में सौ करोड़ी बनी 'स्त्री 2', औंधे मुंह गिरी 'खेल-खेल में' और 'वेदा'

Sat, 17 Aug 2024 08:56 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 17 Aug 2024 08:56 AM IST
सार

कई फिल्मों के साथ-साथ साउथ की बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। ये सभी फिल्में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक साथ रिलीज हुई हैं। इन सभी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा, तो वह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' है। 

विज्ञापन
Stree 2 Vedaa Khel Khel Mein Thangalaan Mr. Bachchan Double iSmart Friday Box Office Collection
वेदा, स्त्री 2, खेल खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें बॉलीवुड की कई फिल्मों के साथ-साथ साउथ की बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। ये सभी फिल्में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक साथ रिलीज हुई हैं। मगर, इन सभी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा, तो वह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' है। दो दिनों फिल्म की कमाई सौ करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई एक्शन फिल्म 'वेदा' और 'खेल-खेल में' का दो दिन में ही बुरा हाल हो गया है। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...

Stree 2 Vedaa Khel Khel Mein Thangalaan Mr. Bachchan Double iSmart Friday Box Office Collection
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
स्त्री 2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने अपनी पहली फिल्म 'स्त्री' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 76.5 करोड़ रुपये से ज्यादा ओपनिंग ली। दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। दो दिन में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का कुल कलेक्शन 100.1 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन 118 करोड़ रुपये हो गया है।

Stree 2 Vedaa Khel Khel Mein Thangalaan Mr. Bachchan Double iSmart Friday Box Office Collection
वेदा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
वेदा

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर 'वेदा' भी स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एक्शन फिल्म 'वेदा' को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिकिया मिली। इसके बावजूद भी फिल्म कमाई के मामले में दो दिन में ही ढेर हो गई है। पहले दिन 6.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद दूसरे दिन फिल्म ने महज 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का कलेक्शन 7.90 करोड़ हो पाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Vedaa Khel Khel Mein Thangalaan Mr. Bachchan Double iSmart Friday Box Office Collection
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खेल खेल में

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ दो दिन में ही औंधे मुंह गिर गई है। 'स्त्री 2' की आंधी के आगे किसी भी फिल्म का टिकना मुश्किल हो रहा है। अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील स्टारर फिल्म ने 5.05 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म ने महज 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने दो दिन में 6.95 करोड़ का बिजनेस किया है।

George Clooney : पैरामाउंट पिक्चर्स की बिक्री पर क्लूनी ने दी प्रतिक्रिया, अमेजन और वॉलमार्ट पर लगाया ये आरोप

 
विज्ञापन
Stree 2 Vedaa Khel Khel Mein Thangalaan Mr. Bachchan Double iSmart Friday Box Office Collection
मालविका मोहनन-थंगलान - फोटो : एक्स
थंगलान 

साउथ सुपरस्टार विक्रम की फिल्म 'थंगलान' भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी शुरुआत की। दर्शकों को  विक्रम की फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले दिन 12.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन  'थंगलान' ने चार करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही दो दिन में फिल्म ने 17.30 का कलेक्शन कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed