Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Suhana Khan Agastya were seen together at screening of Ananya Pandey's Call Me Bae users said very cute couple
{"_id":"66d91cbc6248001e8601f70d","slug":"suhana-khan-agastya-were-seen-together-at-screening-of-ananya-pandey-s-call-me-bae-users-said-very-cute-couple-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suhana-Agastya: कॉल मी बे की स्क्रीनिंग में साथ घूमते दिखे सुहाना और अगस्त्य, यूजर्स बोले- बहुत क्यूट जोड़ी है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Suhana-Agastya: कॉल मी बे की स्क्रीनिंग में साथ घूमते दिखे सुहाना और अगस्त्य, यूजर्स बोले- बहुत क्यूट जोड़ी है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2024 09:09 AM IST
सार
अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' 6 सितंबर को रिलीज हो जाएगी। इसके ओटीटी पर दस्तक देने से पहले मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सीरीज के निर्माता करण जौहर, अभिनेता कार्तिक आर्यन, इब्राहिम अली खान, शनाया कपूर, अलिजेह, चंकी पांडे और सारा अली खान समेत कई सितारे नजर आए।
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' 6 सितंबर को रिलीज हो जाएगी। इसके ओटीटी पर दस्तक देने से पहले मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सीरीज के निर्माता करण जौहर, अभिनेता कार्तिक आर्यन, इब्राहिम अली खान, शनाया कपूर, अलिजेह, चंकी पांडे और सारा अली खान समेत कई सितारे नजर आए।
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @suhanakhan2
स्क्रीनिंग के दौरान अगर सबसे ज्यादा ध्यान किसी ने खींचा तो वो थे- सुहाना खान और अगस्त्य नंदा। सुहाना खान को उनके कथित बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ खड़े हुए देखा गया। इस कार्यक्रम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिसमें भारी भीड़ के बीच अगस्त्य नंदा और सुहाना खान साथ-साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अगस्त्य को सुहाना खान की पीठ पर हाथ रखकर चलते हुए देखा गया।
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2
सुहाना ने इस खास मौके पर सफेद फूलों वाली ड्रेस पहनी थीं और अगस्त्य सफेद शर्ट और नीली जींस पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जोड़ी की तारीफ करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी बहुत क्यूट है। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी अच्छी बनेगी।
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @suhanakhan2/@agastyanandaaa
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। इसी साल मई महीने की बात है, जब दोनों को नाइट आउट करते देखा गया था। खास बात ये है कि दोनों ने 'द आर्चीज' फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की है। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें वेदांग रैना, खुशी कपूर, अदिति सहगल और मिहिर आहूजा ने भी काम किया था।
'कॉल मी बे' की स्ट्रीमिंग 6 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी। इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी देखने को मिलेगी, जो दिल्ली में आलीशान जीवन जीती हैं। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके माता-पिता उसे छोड़ देते हैं और वो मुंबई आकर संघर्ष करती हैं। इस सीरीज का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।