जैकलीन फर्नांडीज तब से सुर्खियों में हैं जब उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल हुआ है। अभिनेत्री का नाम ठग सुकेश से आज भी जोड़ा जाता है। सुकेश पिछले कुछ समय से जेल में है। जेल में रहने के बावजूद वह कई मौकों पर अभिनेत्री को प्रेम पत्र भेजता रहता हैं। अपने जन्मदिन से पहले, उसने एक बार फिर जैकलीन के नाम अपना पैगाम भेजा है।
Sukesh-Jacqueline: जैकलीन ने सुकेश को दिया बर्थडे गिफ्ट! ठग ने लेटर लिख कहा- बेबी मेरे दिल की धड़कन बढ़ रही है
सुकेश चन्द्रशेखर ने पत्र की शुरुआत यह लिखकर की, “बेबी, 25 मार्च को मेरे जन्मदिन के गिफ्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन मैं इसे अपना छोटा जन्मदिन का उपहार कहूंगा। बेबी, यह मेरे जीवन में अब तक मिला सबसे अच्छा उपहार है। मैं जिस उपहार की बात कर रहा हूं, वह आपका नया रिलीज हुआ गाना यम्मी यम्मी है।"

सुकेश ने आगे लिखा, "बेबी, जब मैंने गाना सुना तो मैं दंग रह गया। गाने का हर शब्द, हर लाइन मेरे बारे में है। यह गाना हमारी कहानी और कुल मिलाकर हमारे बारे में है। मुझे यकीन है कि जो कोई भी इसे सुनेगा, वह इससे सहमत होगा। लोगों के पास हमारे रिश्ते के बारे में बहुत सारे सवाल और गलत कमेंट थे। आपने इस गाने को करके सभी को चुप करा दिया है, मुझे यकीन है कि सभी को अपना जवाब मिल गया होगा।"

सुकेश ने दावा किया कि यह गाना सिर्फ ग्लैमर से भरपूर एक ट्रैक नहीं है। 'यम्मी यम्मी' गाना जैकलीन ने उन्हें अपना प्यार याद दिलाने के लिए किया है। ठग ने गाने को इस साल का लव एंथम भी बताया है। सुकेश ने आगे कहा, "बेबी तुम उस गाने में बहुत सुंदर लग रही हो। मेरे दिल की धड़कने बढ़ जाती है, जब भी मैं इसे देखता हूं।"
सुकेश ने सभी से इस गाने को प्यार और समर्थन देने और इसे अधिक से अधिक लाइक देने और इसे यूट्यूब पर इस साल का सबसे बड़ा हिट सिंगल बनाने के लिए कहा है। उन्होंने आगे लिखा, ''बेबी माय बोम्मा, आपकी मौजूदगी के बिना जन्मदिन किसी भी तरह से जश्न नहीं है, लेकिन यह साल खास है, आपके इस गाने की वजह से।"
Deepika Padukone: पांच वर्षों तक दीपिका-रणवीर ने प्रशंसकों से क्यों छिपाकर रखा अपनी शादी का वीडियो, जानिए वजह
