अनीता हसनंदानी रेड्डी टीवी की दुनिया की बड़ी अभिनेत्री हैं। टीवी पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। फिल्मों में भी उनके काम को पसंद किया गया, लेकिन वह टीवी जितनी लोकप्रियता फिल्मों में नहीं हासिल कर पाईं। अब पांच साल के लंबे अंतराल के बाद अभिनेत्री एक नए शो 'सुमन इंदौरी' के साथ फिर से टीवी पर वापसी करने वाली हैं। इस दौरान उन्होंने काम और परिवार को लेकर बात की है।
Anita Hassanandani Reddy: वापसी को तैयार हैं अनीता हसनंदानी, बताया कैसे बनाती हैं परिवार और काम के बीच संतुलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृत्व की वजह से उन्होंने पांच साल तक काम से दूरी बना ली थी। अब वह एक बार फिर वापसी करने को तैयार हैं। हालांकि, पिछले साल वो कुछ समय के लिए 'हम रहें या ना रहें' में नजर आईं थीं, लेकिन वह इस शो को पूरी तरह से वापसी के तौर पर देखती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि काम पर लौटना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने अपने आप को मानसिक रूप से तैयार किया है, ताकि वो अपने चार साल के बेटे आरव को घर पर छोड़ कर काम पर आ सकें।
अभिनेत्री ने कहा, "एक मां के तौर पर आरव को छोड़ कर काम पर आना मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन मैं इससे निपट रही हू्ं। मुझे अपना काम बहुत पसंद है और मैं शूटिंग को काफी मिस कर रही थी, इसलिए उत्साह के साथ-साथ एक मां होने के नाते थोड़ा-बहुत अपराधबोध भी महसूस कर रही हूं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि बतौर माता-पिता जरूरतों और जुनून पर भी ध्यान देना आवश्यक है।" उन्होंने कहा कि जब वो काम कर रही होती हैं, तो उनके पित रोहित बच्चे के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी ले लेते हैं। अभिनेत्री ने कहा दोनों पति-पत्नी एक ऐसा संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे दोनों काम के प्रति अपने जुनून को भी पूरा कर सकें और बच्चे की देखभाल भी कर सकें।
'मैं इंडस्ट्री के लोगों को डेट नहीं करूंगी', 'अनुपमा' की 'श्रुति' का नया खुलासा
अनीता हसनंदानी ने आगे कहा कि वह घर और सेट के बीच एक संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं। वह सप्ताह में तीन दिन घर पर रहती हैं और बाकी चार दिन शूटिंग करती हैं। इस तरह वो अपने बच्चे के साथ भी पर्याप्त समय बिताने की पूरी कोशिश में करती हैं। अभिनेत्री ने कहा,"मैं उसे वीकेंड पर साथ ले जाने की कोशिश करती हूं और अब वह वीडियो कॉल भी कर लेता है। वह चार साल का है, लेकिन समझता है कि मां को काम पर जाना है और उसे पता है कि मां वापस आ जाएगी।" अभिनेत्री ने आगे बताया कि पहले आरव इतना समझता नहीं था, वो नहीं चाहती थीं कि उनके बेटे को लगे कि मां गायब हो गई है, इसलिए वो इतने समय के बाद वापसी कर रही हैं।
Mirai: 'मिराय' से तेजा सज्जा का नया धांसू पोस्टर जारी, अभिनेता के जन्मदिन पर निर्माताओं ने दिया बड़ा तोहफा