लंबे वक्त के बाद बॉक्स ऑफिस की बहार लौट आई है। सिनेमाघरों में इन दिनों तमाम फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में भी सफल दिखाई दे रही हैं। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' ने दस्तक दी, खराब ओपनिंग के बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। इसके अलावा हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को खूब दर्शक मिल रहे हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा मिस्टर एंड मिसेज माही भी सिनेमाघरों संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं कि रविवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...
2 of 5
चंदू चैंपियन रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अभिनेता ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलिकांत पेटकर के जीवन संघर्षों पर आधारित है। फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। मगर इसने पहले दिन उम्मीद से कम कमाई की थी।
3 of 5
चंदू चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। वहीं, इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, रविवार को चंदू चैंपियन की कमाई में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही तीन दिन में फिल्म की कुल कमाई 21.75 करोड़ रुपये हो गई है।
मुंजा
अभिनेत्री शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म मुंजा टिकट खिड़की पर ठीक ठाक कमाई कर रही है। फिल्म हिट होने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मुंजा अब भी दर्शक बटोरने में सफल साबित हो रही है। फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस वीकेंड पर इस फिल्म ने भी जबर्दस्त कमाई की है। रविवार को यानी कि 10वें दिन मुंजा ने 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 53.80 करोड़ रुपये हो गया है।
5 of 5
मिस्टर एंड मिसेज माही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की मिस्टर एंड मिसेज माही बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने में फेल साबित होती दिख रही है। ये फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म अब भी संषर्ष करती हुई नजर आ रही है। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आई है, इसके बावजूद भी फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली है। मिस्टर एंड मिसेज माही ने 17वें दिन 68 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 34.73 करोड़ रुपये हो गई है।