Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sunday Box Office Collection Kingdom of the Planet of the Apes and Srikanth Total Earnings and Occupancy
{"_id":"6641aa1bf6c2d7fae803fe3a","slug":"sunday-box-office-collection-kingdom-of-the-planet-of-the-apes-and-srikanth-total-earnings-and-occupancy-2024-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunday Box Office: 'श्रीकांत' ने वीकेंड पर मारी बाजी, 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' का जलवा बरकरार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunday Box Office: 'श्रीकांत' ने वीकेंड पर मारी बाजी, 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' का जलवा बरकरार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 13 May 2024 11:20 AM IST
सार
'श्रीकांत' ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की थी। मगर वीकेंड पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कलेक्शन किया है। वहीं, ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इन दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में एक बार फिर से मुस्कान बिखेर दी है।
विज्ञापन
1 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स और श्रीकांत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों सिनेमाघरों में राजुकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ धमाल मचा रही है। ये दोनों फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। 'श्रीकांत' ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की थी। मगर वीकेंड पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कलेक्शन किया है। वहीं, ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इन दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में एक बार फिर से मुस्कान बिखेर दी है। तो चलिए जानते हैं कि कि बॉक्स ऑफिस पर रविवार को इन सभी फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
2 of 5
श्रीकांत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीकांत
अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। अभिनेता ने फिल्म में श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। यह फिल्म एक वास्तविक दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की थी। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘श्रीकांत’ ने 2.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग ली। मगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। इस फिल्म ने दूसरे दिन चार करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, रविवार यानी तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का तीन दिन में कलेक्शन 11.95 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भी इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की। भारतीय दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है।
विज्ञापन
5 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ ने दूसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कारोबार अब 11.77 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।