Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sunday Box Office Collection Rajkummar Rao Srikanth And Kingdom Of The Planet Of The Apes Total Collections
{"_id":"664ad8c3c2750545480a7e47","slug":"sunday-box-office-collection-rajkummar-rao-srikanth-and-kingdom-of-the-planet-of-the-apes-total-collections-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunday Box Office Collection: दूसरे वीकएंड पर 'श्रीकांत' की कमाई में उछाल, बॉक्स ऑफिस पर जारी लंगूरों का धमाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunday Box Office Collection: दूसरे वीकएंड पर 'श्रीकांत' की कमाई में उछाल, बॉक्स ऑफिस पर जारी लंगूरों का धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 20 May 2024 10:30 AM IST
सार
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकांत' और 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस की हालत इन दिनों खस्ता चल रही है। ऐसा लग रहा है कि बढ़ती गर्मी के कारण दर्शक सिनेमाघरों में जाना पसंद नहीं कर रहे हैं। इसका सबूत फिल्मों की लगातार गिरती हुई कमाई है। सिनेमाघरों का जादू दर्शकों के सिर से उतरता हुआ दिख रहा है। बीते माह रिलीज हुईं कई फिल्में सिनेमाघरों पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। वहीं, कई फिल्मों का तो टिकट विंडो पर एक हफ्ते टिकना भी मुश्किल रहा। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा है...
2 of 5
श्रीकांत फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीकांत
बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों की तरफ से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें, तो ये फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है। राजकुमार ने इस फिल्म में श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है।
फिल्म 'श्रीकांत'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरों, मुंबई
40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को वीकेंड का फायदा हुआ है। तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रविवार यानी कि 10वें दिन चार करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कारोबार 26.10 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’
- फोटो : ट्वेटिंएथ सेंचुरी स्टूडियोज
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ये फिल्म भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद हॉलीवुड के लंगूरों ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। इस फिल्म को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। रिलीज के पहले दिन से ये फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' की कमाई राजुकुमार की फिल्म 'श्रीकांत' पर भारी पड़ती हुई दिख रही है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक 10वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ 59 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन अब 22.63 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।