फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म का एलान, फिर दिखेगी वरुण-जान्हवी की जोड़ी

Thu, 22 Feb 2024 11:42 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 22 Feb 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Announced Varun Dhawan Janhvi Kapoor reunite for dharma production
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों अपनी सीरीज लव स्टोरियां को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अब करण एक के बाद एक अपने फिल्मी प्रोजेक्ट लॉन्च कर रहे हैं। आज 22 फरवरी के खास मौके पर करण ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। फिल्म मेकर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में फैंस को 'बवाल' के बाद एक बार फिर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का नाम 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' है।


करण ने किया अपने नए प्रोजेक्ट का एलान
करण जौहर ने वरुण धवन और जाह्नवी के साथ फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का एलान किया है और इसकी जानकारी करण ने 21 फरवरी को अपने एक पोस्ट में दी थी कि वह 22 फरवरी को कुछ नया लाने जा रहे हैं। फिल्म ने वरुण धवन सनी संस्कारी का रोल प्ले करेंगे और जाह्नवी कपूर बनेंगी तुलसी कुमारी। फैंस को फिल्म का टाइटल काफी पसंद आ रहा है और वे जल्द फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

वरुण-जान्हवी की जोड़ी मचाएगी धमाल
यह जोड़ी पहले शशांक खेतान की फिल्म 'रणभूमि' में काम करने वाली थी। हालांकि, इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। आखिरी बार शशांक खेतान ने फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के लिए निर्देशक की भूमिका निभाई थी, जो 2022 में सीधे डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसमें विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने 2023 में बवाल में साथ काम किया था।

बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं वरुण
इस बीच, वरुण की अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म बेबी को लेकर चर्चा में चल रहे हैं है । फिल्म का निर्माण 'जवान' निर्माता एटली कुमार ने किया है और इसका निर्देशन कलीस ने किया है। 'बेबी जॉन' पहली बार वरुण किसी मसाला एक्शन फिल्म में नजर आएंगे, जो 31 मई 2024 को रिलीज होगी।
 

Divya Khossla: दिव्या और भूषण के रिश्तों में सब ठीक,टी सीरीज के प्रवक्ता ने अफवाहों को दिया झूठा करार



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed