निर्देशक सुपर्ण वर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। इस वेब सीरीज के माध्यम से काजोल ने अपना ओटीटी डेब्यू भी किया है और फिल्मों के अलावा अब वेब सीरीज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अब हाल ही में, निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने अपनी वेब सीरीज को लेकर कहा है कि एक ही समय में रूपांतरण और मूल फिल्में करने का सौभाग्य सिर्फ उन्हें ही मिला है और इससे वह बेहद खुश भी हैं।
Suparn S Varma: 'द ट्रायल' बनाना सौभाग्य से कम नहीं...,' निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने सीरीज को लेकर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने खुलासा किया था कि काजोल स्टारर अपकमिंग कोर्ट-रूम ड्रामा सीरीज 'ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा' तनाव, रहस्य और भावनाओं से भरा एक ड्रामा है। कहानी में सोशल थीम्स को शामिल किया गया है। आज यह वेब सीरीज स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Ruslaan: मनाली में भारी बारिश में फंसे रुस्लान सुरक्षित पहुंचे मुंबई, वीडियो शेयर कर कहा - 'अब बस दुआ करो.
वेब सीरीज के कंटेंट पर बात करते हुए सुपर्ण वर्मा ने कहा, ‘मैं एक ही समय में रूपांतरण और मूल फिल्में करने के लिए भाग्यशाली हूं। आने वाला अगला दो प्रोजेक्ट मेरे लिए काफी अहम है। हर कहानी को अपनी तरह से नहीं लिखा जा सकता है। कुछ भावना या संस्कृति के विषय में फिट नहीं बैठते और कुछ फिट बैठते हैं। जब आप एक शो लिख रहे होते हैं तो इसे समझने के लिए एक गहन अध्ययन की आवश्यकता पड़ती है।’
Janhvi Kapoor: जान्हवी ने किया जिंदगी की सबसे बड़ी जंग का जिक्र, दिवंगत मां श्रीदेवी से है कनेक्शन
निर्देशक ने आगे कहा, ‘मेरा उद्देश्य केवल अच्छी और अलग कहानियां बनाना है। मुझे केवल दर्शकों को अलग- अलग कंटेंट देकर उनका मनोरंजन करना है और ऐसा तब ही हो सकता है, जब आप उन्हें रोजाना के विषय से अलग कोई नई कहानी देंगे। फिल्मों और वेब सीरीज के दौर में अब काफी बदलाव आ गया है और हमें भी उसी हिसाब से खुद को बदलना चाहिए।’
आपको बता दें कि वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' को काजोल के ओटीटी पर डेब्यू सीरीज के रूप में देखा जा रहा है। यह आज ओटीटी पर दर्शकों के लिए स्ट्रीम हो रही है। वेब सीरीज को दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है।