{"_id":"63b84880d63388776866c319","slug":"supriya-pathak-birthday-special-know-actress-career-and-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Supriya Pathak: बड़े-बड़े सेलेब्स को एक्टिंग में मात देती हैं सुप्रिया पाठक, इस शो से घर-घर में हुईं मशहूर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Supriya Pathak: बड़े-बड़े सेलेब्स को एक्टिंग में मात देती हैं सुप्रिया पाठक, इस शो से घर-घर में हुईं मशहूर
Sat, 07 Jan 2023 06:24 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:24 AM IST
विज्ञापन
सुप्रिया पाठक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन कुछ समय बाद वह बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमाने चली गईं। बड़े पर्दे पर इन अभिनेत्रियों को इतनी शोहरत मिली कि वे दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर तो लोकप्रियता हासिल की ही, साथ में बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय का जादू चलाया। आपको बताते हैं सुप्रिया पाठक के बारे में, जो छोटे पर्दे और सिल्वर स्क्रीन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें एक्टिंग विरासत में मिली। सुप्रिया की मां दीना पाठक भी जानी मानी अदाकारा थीं।
सुप्रिया पाठक
- फोटो : social media
सुप्रिया पाठक का पूरा परिवार ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखता है। सुप्रिया की बड़ी बहन रत्ना पाठक भी एक्टिंग की दुनिया का जाना माना नाम हैं, उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से शादी रचाई। सुप्रिया के करियर की शुरुआत 1981 में आई फिल्म ‘कलयुग’ से हुई थी। इस फिल्म में बेहद शानदार एक्टिंग को देखते हुए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म के बाद सुप्रिया ने 'विजेता’, ‘मिर्च मसाला’, ‘राख’ और ‘शहंशाह’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इन फिल्मों में उन्हें केवल साइड रोल ही मिल रहे थे, जिससे तंग आकर सुप्रिया ने फिल्मों को छोड़ टीवी का रुख किया।
सुप्रिया पाठक
- फोटो : social media
सुप्रिया के इस फैसले ने उन्हें काफी लोकप्रियता दी। उनकी ‘खिचड़ी’ सीरियल में हंसा के किरदार को इस कदर पसंद किया गया कि वह घर-घर पॉपुलर हो गईं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और बोलने की कला ने लोगों का मन मोह लिया। आज भी सुप्रिया अपने नाम से ज्यादा हंसा के नाम से चर्चा में रहती हैं। इसके बाद सुप्रिया ने ‘बा बहू और बेबी’, ‘एक महल सपनों का’ जैसे शो में भी काम किया, जो दर्शकों के बीच काफी हिट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रिया पाठक
- फोटो : social media
सुप्रिया ने काफी समय तक छोटे पर्दे पर काम किया, लेकिन वह फिल्मों को नहीं भूली थीं। सुप्रिया ने 11 साल बाद फिल्म ‘सरकार’ से कमबैक किया। थियेयर आर्टिस्ट होने की वजह से सुप्रिया हर तरह के किरदारों में पूरी तरह रच बस जाती हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर संजय लीला भंसाली की ‘ गोलियों की रास लीला रामलीला’ में भी उन्हें काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए सुप्रिया को फिल्म फेयर के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।