फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva: शुरु हुआ 'कंगुवा' का धमाकेदार हिंदी प्रमोशन, फिल्म की टीम ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Thu, 17 Oct 2024 05:52 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 17 Oct 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Suriya and Bobby Deol starrer and Siruthai Siva Directorial Kanguva Hindi promotion is started
कंगुवा - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya

'कंगुवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। साउथ सुपरस्टार सूर्या की इस आगामी फिल्म को लेकर अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। दर्शक अपने चहेते अभिनेता को पर्दे पर एक बार फिर से शानदार अंदाज में देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म आगामी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर फैंस काफी निराश थे और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे थे। हालांकि, अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। 

Suriya and Bobby Deol starrer and Siruthai Siva Directorial Kanguva Hindi promotion is started
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म से निर्माता दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव देने की तैयारियों में हैं। सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा होने वाली है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी नजर आने वाले हैं। दुनिया भर में मौजूद फैंस इस फिल्म के बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब निर्माताओं ने जानकारी दी है कि फिल्म के हिंदी प्रमोशन का शानदार आगाज कर दिया गया है। 

Suriya and Bobby Deol starrer and Siruthai Siva Directorial Kanguva Hindi promotion is started
कंगुवा पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की रिलीज अब काफी नजदीक आ गई है, जिसे देखते हुए 'कंगुवा' की टीम ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। सूर्या का हिंदी दर्शकों के बीच क्रेज देखते हुए फिल्म का हिंदी प्रमोशन आज, 17 अक्तूबर से शुरू किया गया है, जिसके तहत मुंबई से इसकी शुरुआत की गई है। निर्माताओं ने मुंबई को अपना पहला पड़ाव चुनते हुए शानदार तरीके से प्रचार शुरू कर दिया है। इस दौरान सूर्या और निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने हिंदी में फिल्म का प्रमोशन शुरू किया है,  जिसके बाद भारत भर के प्रमुख शहरों में प्रमोशन से संबंधित और भी रोमांचक कार्यक्रम किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suriya and Bobby Deol starrer and Siruthai Siva Directorial Kanguva Hindi promotion is started
कंगुवा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

'कंगुवा' की स्टारकास्ट और फिल्म के विषय को देखते हुए कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सकतती है। फिल्म के निर्माता ने भी पूरे विश्वास के साथ कहा कि इस फिल्म के पास पूरी क्षमता है कि ये 2000 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर जाए। हाल में ही फिल्म के निर्माता को उनके एक बयान को लेकर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी, जिसमें उनके ऊपर रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' का कथित तौर पर मजाक उड़ाने फैंस द्वारा आरोप लगाया गया था। 
Diwali Release Films: पिछले 10 सालों में दिवाली पर रिलीज हुईं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा था प्रदर्शन

विज्ञापन
Suriya and Bobby Deol starrer and Siruthai Siva Directorial Kanguva Hindi promotion is started
कंगुवा - फोटो : यूट्यूब

बता दें कि 'कंगुवा' एक पीरियड एक्शन ड्रामा होने वाली है, जिसमें बॉबी देओल एक खतरनाक प्रतिपक्षी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया गया है। वहीं, मशहूर संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने फिल्म में संगीत दिया है। बॉबी देओल इस फिल्म से अपना साउथ डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हो रही है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की टीम द्वारा जारी किए गए पोस्टर और वीडियो में सूर्या और बॉबी देओल का खतरनाक लुक देखने को मिला है। 
Kareena Kapoor: 'द बकिंघम मर्डर्स' की असफलता पर जारी चर्चा के बीच करीना का बयान, दर्शकों को लेकर कह दी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed