Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Suriya Disha Patani Bobby Deol Kanguva has been Postponed Not To Clash With Rajinikanth film Vettaiyan
{"_id":"66d41ebd20227919b10b5a79","slug":"suriya-disha-patani-bobby-deol-kanguva-has-been-postponed-not-to-clash-with-rajinikanth-film-vettaiyan-2024-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanguva: अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी 'कंगुवा'? सूर्या ने बदलाव की वजह बताते हुए किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kanguva: अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी 'कंगुवा'? सूर्या ने बदलाव की वजह बताते हुए किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:29 PM IST
सार
दरअसल, कंगुवा और रजनीकांत की वेट्टैयान 10 अक्टूबर को एक ही तारीख पर दस्तक देने वाली थीं। मगर रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान के चलते कंगुवा ने फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगुवा पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ @actrosuriya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सूर्या स्टारर फिल्म 'कंगुवा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मगर इसे लेकर दर्शकों का उत्साह थोड़ा कम हो सकता है, क्योंकि ये फिल्म अब अपनी रिलीज से आगे खिसका दी गई है। हालांकि, इसकी नई रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। जल्द ही मेकर्स दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए घोषणा 'कंगुवा' की नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगे। सूर्या ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए इसके पीछे की वजह बताई है।
2 of 5
कंगुवा, वेट्टैयन
- फोटो : एक्स
दरअसल, कंगुवा और रजनीकांत की वेट्टैयन 10 अक्टूबर को एक ही तारीख पर दस्तक देने वाली थीं। मगर रजनीकांत की फिल्म के चलते कंगुवा ने फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी है। सूर्या ने फिल्म 'मैयाझागन' के ऑडियो लॉन्च पर बताया कि रजनीकांत उनसे वरिष्ठ हैं, इसलिए निर्माताओं ने रिलीज को स्थगित करने और वेट्टैयन के लिए रास्ता बनाने का फैसला किया है।
अपने भाई कार्थी की फिल्म 'मैयाझागन' के ऑडियो लॉन्च पर बोलते हुए सूर्या ने कहा, 'ढाई साल से भी ज्यादा समय से 1000 से ज्यादा लोगों ने तमिल सिनेमा में एक खास फिल्म पेश करने के लिए 'कांगुवा' के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है। शिवा से लेकर पूरी कास्ट और क्रू ने ढाई साल तक कठिन जलवायु परिस्थितियों में कड़ी मेहनत की। मुझे पक्का यकीन है कि मेहनत बेकार नहीं जाएगी। मुझे यकीन है कि आप वो प्यार और सम्मान देंगे। जब वो आएगा, तो उसे सब कुछ मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, '10 अक्टूबर को 'वेट्टैयन' आ रही है। हमें सम्मान के लिए फिल्म को आगे बढ़ाना चाहिए। वह [रजनीकांत] मुझसे सीनियर हैं, जब मैं पैदा हुआ था, तब उन्होंने अभिनय करना शुरू किया था। वह 50 से अधिक वर्षों से तमिल सिनेमा की पहचान रहे हैं। मुझे लगता है कि सुपरस्टार की फिल्म पहले आना सबसे अच्छा रहेगा। मुझे लगता है कि आप मेरे साथ होंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
कंगुवा
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या ने बताया, ''कंगुवा' एक बच्चा है। बच्चे का जन्मदिन उसी दिन होता है, जिस दिन वह पैदा होता है। उसका जन्मदिन मनाने और इसे एक त्यौहार बनाने के लिए, मुझे विश्वास है कि आप मेरे साथ होंगे। मुझे आपके प्यार और समर्थन की जरूरत होगी। कृपया 'कंगुवा' की टीम के लिए प्रार्थना करें। यह सभी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन हो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।