Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
War 2 Actor Hrithik Roshan Revealed He Can Eat 25 Samosas At A Time said Whenever I Am Watching A Film
{"_id":"66d4164a0d48eda33a035fa6","slug":"war-2-actor-hrithik-roshan-revealed-he-can-eat-25-samosas-at-a-time-said-whenever-i-am-watching-a-film-2024-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: फूड लवर हैं ऋतिक रोशन, एक समय पर खा सकते हैं 25 समोसे, बोले- 'जब भी मैं कोई...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hrithik Roshan: फूड लवर हैं ऋतिक रोशन, एक समय पर खा सकते हैं 25 समोसे, बोले- 'जब भी मैं कोई...'
एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन ने समोसे के प्रति अपनी भूख को उजागर किया था। उन्होंने बताया था कि वह एक साथ एस समय पर तकरीबन 25 समोसे खा सकते हैं।
2 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है और अक्सर वह अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों वैसे ऋतिक अपनी आगामी फिल्म 'वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में ऋतिक का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह समोसे के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। कड़ी कसरत की वजह से ही ऋतिक खुदको फिट रख पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋतिक को समोसा बहुत पसंद है और वह एक बार में वह 25 समोसे खा सकते हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कबूल किया था कि फिल्म देखते समय समोसे खाने की शुरुआत 4 से होती है और फिर यह 25 तक जा पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी फिल्म 'काबिल' के दौरान दिए हुए एक पुराने इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने समोसे के लिए अपने प्यार का इजहार किया। जब उनसे पूछा गया कि वह एक बार में कितने समोसे खा सकते हैं, तो ऋतिक ने बिना किसी झिझक के बताया कि इसकी शुरुआत पहले चार समोसो से होती है और यह फिर जाकर 25 तक चली जाती है। ऋतिक ने कहा था, “जब भी मैं कोई फिल्म देख रहा होता हूं, तो मैं 4 समोसे से शुरू करता हूं और एक प्लेट में दो समोसे रहते हैं। मैं इन्हीं के साथ फिल्म देखने के लिए बैठता हूं” उस दौरान ऋतिक की इन बातों से फिल्म 'काबिल' में उनकी सह-कलाकार यामी गौतम हैरान रह गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
काम की बात करें तो ऋतिक आखिरी बार फिल्म 'फाइटर' में नजर आए थे, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। अब ऋतिक रोशन जल्द ही जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशक अयान मुखर्जी ने किया है। इस साल बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ाने का काम किया है।
Mr India 2: 'मिस्टर इंडिया 2' को लेकर अटकलें तेज, फैंस बोले- 'वरुण और जान्हवी की जोड़ी को लेकर ही बनाना फिल्म'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।