सब्सक्राइब करें

Swatantrya Veer Savarkar X Review: 'फिल्म हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की हकीकत है', रणदीप की मूवी देख बोले यूजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Mar 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar X Review: Netizens reaction on Randeep Hooda movie Calls It Thrilling Masterpiece
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ आज रिलीज हो गई है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में शामिल विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित यह फिल्म उनकी सशस्त्र क्रांति की नीतियों का खुलासा करती है। वीर सावरकर का किरदार फिल्म में रणदीप हुड्डा ने अदा किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अदा करने के साथ-साथ रणदीप ने फिल्म का निर्देशन भी किया है। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो सोशल मीडिया पर इसे कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं...

Trending Videos
Swatantrya Veer Savarkar X Review: Netizens reaction on Randeep Hooda movie Calls It Thrilling Masterpiece
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने जीतोड़ मेहनत की है। उन्होंने ढेरों किताबें पढ़कर न सिर्फ गहन अध्ययन किया है, बल्कि वीर सावरकर के किरदार को पर्दे पर दिखाने के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन भी किया है। अभिनेता ने करीब 26 किलो वजन घटाया है। अब जब फिल्म पर्दे पर आ गई है तो दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar X Review: Netizens reaction on Randeep Hooda movie Calls It Thrilling Masterpiece
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स अभिनेता और फिल्म दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स फिल्म को 'थ्रिलिंग मास्टरपीस' कह रहे हैं। कुछ फैंस ने तो अभिनेता को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड दिए जाने की बात तक कह डाली है। 

Swatantrya Veer Savarkar X Review: Netizens reaction on Randeep Hooda movie Calls It Thrilling Masterpiece
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा के साथ-साथ अंकिता लोखंडे के अभिनय की भी दर्शक दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री ने 'स्वतांत्र्य वीर सावरकर' में यमुनाबाई सावरकर का किरदार निभाया है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर लौट रहे दर्शक फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar X Review: Netizens reaction on Randeep Hooda movie Calls It Thrilling Masterpiece
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा ने हमेशा की तरह इस फिल्म में भी अपने अभिनय का जादू चलाया है। दर्शक फिल्म की तारीफ तो कर ही रहे हैं, साथ ही दूसरों को भी इसे जरूरत देखने की सलाह दे रहे हैं। खासकर युवाओं को यह फिल्म देखने का सुझाव अधिकांश दर्शक देते नजर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed