फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taarak Mehta Birthday: कैसे हुई 'उलटा चश्मा' सीरियल की शुरुआत, असली तारक मेहता आखिर कौन?

Mon, 26 Dec 2022 08:10 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 26 Dec 2022 08:10 AM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Birthday known interesting facts about the man who is behind Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : social media

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन जगत के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। करीब 13 साल के दौरान शो के किरदारों में कई बदलाव हुए। यहां तक कि कई चेहरे भी बदल गए। इसके बावजूदइस शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। हालांकि, यह सवाल कई बार उठ चुका है कि आखिर तारक मेहता का उलटा चश्मा सीरियल की शुरुआत कैसे हुई थी? असली तारक मेहता कौन हैं? क्या इस नाम का कोई शख्स है भी या नहीं? इस रिपोर्ट में सभी सवालों के जवाब जानते हैं। 

Taarak Mehta Birthday known interesting facts about the man who is behind Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : social media

'तारक मेहता का उलटा चश्मा' शो गुजरात के दिग्गज कॉलमनिस्ट तारक मेहता के कॉलम 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' पर आधारित है। इसके बावजूद सीरियल की शुरुआत बेहद अजब संयोग से हुई। दरअसल, कॉलम के प्रॉड्यूसर असित मोदी को इस शो का आइडिया उनके बेहद खास दोस्त जतिन कनकिया ने दिया था। उन्होंने ही तारक मेहता के कॉलम से असित मोदी को रूबरू कराया था। यह जानकारी खुद असित मोदी ने एक इंटरव्यू में दी थी। 
 

Taarak Mehta Birthday known interesting facts about the man who is behind Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah show
तारक मेहता - फोटो : social media

बात साल 1995 की है। उस वक्त कॉलमनिस्ट तारक मेहता मुंबई से अहमदाबाद चले गए थे। 1997 में उनकी मुलाकात असित मोदी से हुई। दोनों ने 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' कॉलम के आधार पर सीरियल बनाने पर विचार किया और दो साल तक उनकी बातचीत चलती रही। दरअसल, उस दौरान कॉलमनिस्ट तारक मेहता के मन में भी उलझन थी, क्योंकि सूरत में रहने वाले उनके खास दोस्त महेश भाई वकील भी कॉलम के आधार पर सीरियल बनाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने तो एक-दो एपिसोड भी तैयार कर लिए थे। कॉलमनिस्ट ने महेश भाई वकील और असित मोदी की मुलाकात कराई, जिसमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पर सहमति बन गई। इस शो का यह नाम इसलिए ऐसा रखा गया, क्योंकि तारक मेहता देश और समाज में होने वाली घटनाओं को अनोखे अंदाज में देखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Birthday known interesting facts about the man who is behind Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : social media

सीरियल को लेकर हर तरफ से सहमति बनने के बाद भी असित मोदी की मुश्किलें कम नहीं हुई थीं। दरअसल, उस वक्त सभी चैनलों ने इस सीरियल को प्रसारित करने से इनकार कर दिया था। आखिर में सब टीवी ने इस सीरियल के लिए हामी भर दी और 2009 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरुआत हुई। अब तक इसके 2200 से ज्यादा एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। इस सीरियल के किरदार ‘जेठालाल’, ‘दया’, ‘टप्पू’ या ‘चंपक लाल’ हों, हर किसी की जुबान पर चढ़ गए। दर्शक इनके अभिनय को बेहद पसंद भी करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed